फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Gupta: फेयरनेस प्रोडक्ट का विज्ञापन न करना ईशा गुप्ता को पड़ा था भारी, गोरा बनाने वाले ब्रांड ने किया था केस

Mon, 27 Jun 2022 07:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 27 Jun 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
aashram 3 actress esha  gupta reveals that she refused to advertise skin whitening product beauty brand had filed a case against
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram

आश्रम 3 में सोनिया का किरदार निभाने के बाद ईशा गुप्ता सभी तरफ छाई हुई हैं। आश्रम 3 में अपने किरदार से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री ने बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन भी दिए हैं, इस वजह से भी वह खूब चर्चा में थीं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान स्किन के कलर को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने एक फेयरनेस प्रोडक्ट का एड करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उस ब्रांड ने अभिनेत्री के ऊपर केस कर दिया। अभिनेत्री ने कहा कि आज भी लोग गोरे रंग को ही अच्छा मानते हैं, उन्हें लगता है कि गोरी लड़कियां ही सुंदर होती हैं।

aashram 3 actress esha  gupta reveals that she refused to advertise skin whitening product beauty brand had filed a case against
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा कि- ब्रांड ने मुझपर इस बात को लेकर केस कर दिया था कि मैंने उनके स्किन व्हाइटनिंग प्रोडक्ट का एड करने से मना कर दिया था। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि हम उस देश से आते हैं, जहां लोग गोरा ने होने को भी समस्या मानते हैं। कुछ भारतीयों की मानसिकता है, जहां हम व्हाइट सुप्रीमेसी की तरह सोचते हैं। उन्होंने आगे कहा- आज भी एड में दिखाया जाता है कि गोरे लोग ही सक्सेजफुल होते हैं। अगर आप चेहरे पर क्रीम लगाओगे तो लड़का आपको पसंद कर लेगा, स्किन व्हाइटनिंग क्रीम लगाने से आपको अपनी ड्रीम जॉब मिल जाएगी।

aashram 3 actress esha  gupta reveals that she refused to advertise skin whitening product beauty brand had filed a case against
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा ने कहा कि ऐसा एक बार ब्रांड के कॉन्ट्रैक्ट की वजह से हुआ था। असल में ये मेरी और मेरी एक्स एजेंसी की गलती की वजह से हुआ था। हमने ब्रांड के पेपर्स को ढंग से पढ़े बिना ही गलत कॉन्ट्रैक्स साइन कर दिया था। उन पेपर्स पर फेयर और ब्राइटनिंग स्किन के बारे में लिखा था। उन्होंने कहा- अगर मैं खीरा अपने चेहरे पर लगाती हूं और हर दिन सही से खाना खाती हूं तो मेरे चेहरे की रंगत में फर्क महसूस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
aashram 3 actress esha  gupta reveals that she refused to advertise skin whitening product beauty brand had filed a case against
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram

बता दें कि सिर्फ ईशा गुप्ता ही नहीं बॉलीवुड में और भी कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जो फेयरनेस के ऐड को लेकर मना कर चुके हैं। पहले भी ईशा गुप्ता बता चुकी हैं कि इंडस्ट्री में उनके स्किन कलर को लेकर काफी बातें हो चुकी हैं। अभिनेत्री को उनकी नाक की सर्जरी तक की सलाह मिल चुकी है। ईशा गुप्ता आखिरी बार वेब सीरीज आश्रम 3 में नजर आई हैं। खबर है कि वह इसके चौथे सीजन का भी हिस्सा हो सकती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed