बॉलीवुड फिल्मों को लेकर अक्सर यह बातें चलती हैं कि इनकी स्टोरी हॉलीवुड और साउथ फिल्मों से ली गई हैं। ज्यादातर लोगों को शिकायत होती है कि बॉलीवुड के मेकर्स कभी अपना आइडिया नहीं लेकर आते हैं, उनका हर कंटेंट कॉपी किया हुआ होता है। लेकिन ऐसा नहीं है, बॉलीवुड में भी मूल आइडिया पर फिल्में बनाई जाती हैं। अगर फिल्मों में सीन कॉपी करने या स्टोरी चुराने की बात की जाए तो इसमें हॉलीवुड भी पीछे नहीं है। हाल ही में मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' में क्रिस हेम्सवर्थ ने हमारे पॉपुलर अभिनेता अजय देवगन का एक स्टंट कॉपी किया हैृ। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी हॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म से लेकर आयुष्मान खुराना तक की फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
Bollywood Remakes: हॉलीवुड पर भी लगा चोरी का ठप्पा, बॉलीवुड की इन फिल्मों की कहानी कॉपी कर बना कॉपीकैट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डर-फियर
साल 1993 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' भारत में हिट हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के तीन साल बाद हॉलीवुड में इस फिल्म का रीमेक बनाया गया था, जिसका नाम 'फियर' था। इस फिल्म में भी लव ट्रायंगल दिखाया गया था।
छोटी सी बात- हिच
साल 1976 में आई बॉलीवुड फिल्म 'छोटी सी बात' का भी हॉलीवुड में रीमेक बनाया गया था। इसका रीमेक वहां 'हिच' के नाम से रिलीज हुआ था। हालांकि, हॉलीवुड में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
जब वी मेट- लीप ईयर
शाहिद कपूर-करीना कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' आज भी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म का इंग्लिश रीमेक 'लीप ईयर' साल 2010 में हॉलीवुड में बना था। इन दोनों फिल्मों की कहानी का प्लॉट एक-सा था।
मैंने प्यार क्यों किया- जस्ट गो विद इट
सलमान खान और कटरीना कैफ पहली बार साल 2005 में सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दिखाई दिए थे। फिल्म का नाम था 'मैंने प्यार क्यों किया'। इस फिल्म में कटरीना ने सलमान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, लेकिन सलमान सुष्मिता सेन से प्यार करते थे। साल 2011 में आई हॉलीवुड फिल्म 'जस्ट गो विद इट' इसी फिल्म से प्रेरित थी। इस फिल्म में भी एक शादीशुदा व्यक्ति को कम उम्र की गर्लफ्रेंड से प्यार हो जाता है।