फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: महिला फैन ने बॉबी देओल के साथ की थी हैरान कर देने वाली हरकत, अब अभिनेता बोले- धक्का भी नहीं दे पाया

Sun, 22 May 2022 08:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Aashram actor Bobby Deol made a shocking revelation, the woman held him for 3 minutes
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आश्रम 3' की वजह से लगातार चर्चा में हैं। दर्शकों को भी इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में लोग जानना चाहते हैं कि काशीपुर वाले बाबा के काले कारनामों की सजा उसे मिल पाती है या वह सत्ता से साठ-गांठ कर बचकर निकलता है। यह सीरीज 3 जून को रिलीज होने जा रही है। इसी वजह से बॉबी इस सीरीज का जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने साथ हुई एक पुरानी घटना को याद किया है।

Aashram actor Bobby Deol made a shocking revelation, the woman held him for 3 minutes
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि एक बार एक महिला फैन ने उन्हें लगभग तीन मिनट तक रोके रखा और उन्हें नहीं छोड़ा। बॉबी ने कहा इस दौरान उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि इस स्थिति से कैसे बाहर निकला जाए। एक्टर ने बताया कि यह उनके करियर के शुरुआती दिनों की बात है। तब वह बहुत शर्मीले थे और जब फैन्स उन पर प्यार बरसाते थे तो वह परेशान हो जाते थे।

Aashram actor Bobby Deol made a shocking revelation, the woman held him for 3 minutes
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि बॉबी ने ट्विंकल खन्ना के साथ साल 1995 में फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने गुप्त, और प्यार हो गया, सोल्जर, करीब, बादल, बिच्छू, अजनबी, हमराज और यमला पगला दीवाना जैसी हिट फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने कहा, 'मैं बहुत शर्मीला व्यक्ति हूं और उन दिनों मैं वास्तव में ज्यादा शर्मीला था क्योंकि मेरी उम्र बहुत कम थी इसलिए मैं परेशान हो जाता था... लेकिन यह उनकी गलती नहीं है क्योंकि एक प्रशंसक के रूप में जब आप किसी अभिनेता या क्रिकेटर को पसंद करते हैं तो आप उस व्यक्ति से मिलने के लिए बहुत उत्साहित होते हैं। इसलिए मैं उस उत्साह को समझता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashram actor Bobby Deol made a shocking revelation, the woman held him for 3 minutes
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी ने एक घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि एक बार मैं पुणे में किसी प्रीमियर के लिए गया था और इस दौरान एक महिला ने मुझे पकड़ लिया और काफी समय तक मुझे नहीं छोड़ा। मैं समझ में नहीं आ रहा था कि मैं यहां से निकलूं?... लेकिन मैं उसे धक्का भी नहीं दे सकता था, मुझे नहीं पता था कि क्या करना है? मुझे लगता है कि इस तरह की चीजें करियर की शुरुआत करने वाले सभी अभिनेताओं के साथ होती है।' गौरतलब है कि बॉबी आखिरी बार सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी के साथ लव हॉस्टल में नजर आए थे। वह जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज आश्रम 3 में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed