धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस कार्यक्रम में अनिल कपूर अपने मजाकिया अंदाज के कारण पूरे समय महफिल की शान बने रहे तो अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी का आनंद लूट रहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कार्यक्रम में करण जौहर, अनिल कपूर और नीतू कपूर के पैर छूकर लोगों के दिल जीत लिए। फिल्म के हीरो वरुण धवन को करण जौहर ने ‘सबसे ज्यादा परेशान करने वाला’ एक्टर बताया और पूरे कार्यक्रम में उनके हाव भाव और हरकतें भी कुछ ऐसी ही रहीं। इस कार्यक्रम में करण जौहर ने भाषा विवाद पर भी अपनी बात रखी।
Filmy Wrap: कार्तिक को विवेक की सलाह और भाषा विवाद में करण जौहर की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 46 साल की उम्र में किडनी संबंधित बीमारियों की वजह से उनका निधन हो गया। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। संगीता साजिथ ने तिरुवनंतपुरम में रविवार को अपनी बहन के घर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सिंगर गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। साउथ सिनेमा में उन्होंने कई सारे गानों को अपनी आवाज दी है। वह मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में गाना गा चुकी हैं।
दुखद: मशहूर सिंगर संगीता साजिथ का 46 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से थीं पीड़ित
'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' के बाद अब लोगों को कमल हासन, विजस सेतुपति और फहद फासिल की आने वाली फिल्म 'विक्रम' का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि तमिल में बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म के हिंदी और तमिल वर्जन का नाम 'विक्रम हिटलिस्ट' है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कमल हासन की तारीफ की थी। अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर का लिंक साझा करते हुए, रणवीर ने लिखा, "मेरे प्रतिभाशाली दोस्त लोकेश और भारतीय सिनेमा के लीजेंड कमल हासन को चीयर्स! यह ट्रेलर आग है"।
Ranveer Singh: 'विक्रम' का प्रमोशन करने पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- उधर बॉलीवुड की लंका जली पड़ी और ये...
अपने करियर में लगातार जोखिम लेती रहीं अभिनेत्री नुसरत भरुचा रविवार को एक बड़ा जोखिम लेते हुए खुद को गंभीर रूप से घायल कर बैठीं। नुसरत की अगली फिल्म ‘जनहित में जारी’ 10 जून को रिलीज होने वाली है और उसके प्रचार में शामिल होने से पहले वह अपनी एक और फिल्म, जिसका नाम अभी घोषित नहीं हुआ है, की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त है। निर्देशक शशांत शाह की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ये हादसा हुआ और उनके पैर का अंगूठा पूरी तरह मुड़ गया। नुसरत को चोट लगने के बाद सेट पर भारी अफरातफरी दिखी लेकिन उन्होंने कुछ देर बैठने के बाद दर्द निवारक गोलियां खाकर शूटिंग जारी रखी है।
Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरुचा को सड़क पर भागते हुए लगी तगड़ी चोट, दर्द निवारक दवाएं लेकर कर रहीं शूटिंग
अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 14.11 करोड़ रूपये की ओपनिंग की है। साथ ही कार्तिक की इस फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जाहिर है कि आने वाले दिनों में फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक को सलाह दे डाली है। साथ ही उन्होंने दिल खोलकर कार्तिक की तारीफ भी की है। 'भूल भुलैया' के इस सीक्वल पर अभिनेता अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
Bhool Bhulaiyaa 2: विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक को दे डाली सलाह, अक्षय ने 'भूल भुलैया 2' पर दिया यह रिएक्शन