फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aasif Shaikh: एक्टर नहीं एथलीट बनना चाहते थे आसिफ शेख, 'भाभी जी घर पर हैं' के लिए गिनीज बुक में शामिल है नाम

Fri, 11 Nov 2022 04:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Aasif Shaikh Birthday know more about babhi ji ghar par hain fame actor life and career
आसिफ शेख - फोटो : social media

बॉलीवुड की न जाने कितनी फिल्मों में निगेटिव किरदार से लेकर कॉमिक रोल तक में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले आसिफ शेख आज टीवी का भी जाना-माना नाम हैं। आसिफ शेख ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है लेकिन वह ज्यादातर सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आए। सीरियल  'भाभी जी घर पर है' में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाकर आसिफ को जो सफलता मिली है, वह शायद पहले कभी नहीं मिली। 11 नवंबर को आसिफ शेख अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेता से जुड़े खास तथ्य।

Aasif Shaikh Birthday know more about babhi ji ghar par hain fame actor life and career
आसिफ शेख

अभिनेता आसिफ शेख ने इन फिल्मों में किया है काम
आसिफ शेख ने अपने करियर में 'करण अर्जुन', 'औजार', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'बंधन', 'हसीना मान जाएगी', 'शादी करके फंस गया यार', 'दिल ने जिसे अपना कहा',  'कुंवारा', और 'जोड़ी नंबर वन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
 

Aasif Shaikh Birthday know more about babhi ji ghar par hain fame actor life and career
आसिफ शेख - फोटो : insta

भाभी जी घर पर है से मिली सफलता
आसिफ शेख ने अपनी शुरुआत एक सीरियल से की थी और सही मायने में उन्हें सफलता भी एक सीरियल से ही मिली है। भाभी जी घर पर है में विभूति नारायण  मिश्रा के किरदार में जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से आसिफ शेख ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और वह आज घर घर में अपने इसी किरदार के नाम से मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aasif Shaikh Birthday know more about babhi ji ghar par hain fame actor life and career
आसिफ शेख - फोटो : amar ujala

गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम
'सीरियल भाभी जी घर पर हैं' में विभूति नारायण के किरदार में रहते हुए भी आसिफ शेख कई अलग-अलग रोल प्ले करते दिखाई देते हैं। वह कहानी के हिसाब से कई गेटअप में नजर आते हैं। इस तरह से इस एक ही सीरियल में आसिफ शेख ने तकरीबन 300 किरदार प्ले किए हैं और इसलिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed