बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक आसिफ शेख आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आसिफ शेख आज यानी 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने 'करण-अर्जुन' और 'बंधन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। आसिफ शेख ने छोटे पर्दे के 'भाबी जी घर पर हैं सीरियल' के विभूति नारायण मिश्रा किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अभिनेता को आज विभूति नारायण के किरदार से ही घर-घर में जाना जाता है। इस किरदार की कहानी उनके असल जिंदगी से जुड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें लोग 'नल्ला' समझने लगे थे।
Aasif Sheikh: 'नल्ला' बन आसिफ शेख ने लोगों के दिलों में बनाई अलग पहचान, 300 किरदार निभाकर रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता को नल्ला समझने लगे थे लोग
एक मीडिया बातचीत के दौरान, आसिफ शेख ने बताया था कि जब उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी, तो उन्हें कुछ समय के लिए काम छोड़ना पड़ा था। तब लोगों ने उन्हें 'नल्ला' कहना शुरू कर दिया था। यहां तक की लोगों ने 'नल्ला' समझ कर उनके फोन तक उठाने बंद कर दिए थे।
इस शो से मिली पहचान
आसिफ शेख ने अपनी करियर की शुरुआत 1985 में टीवी सीरियल 'हम लोग' से की थी। इंडस्ट्री में लंबे सफर के बाद आज सही मायने में उन्हें सफलता भी एक सीरियल से ही मिली है। भाबी जी घर पर है शो में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से आसिफ शेख ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। विभूति नारायण के किरदार से उन्होंने एक अलग पहचान हासिल की है।
गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम
सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में विभूति नारायण के किरदार निभाने के अलावा में आसिफ शेख कई अलग-अलग रोल प्ले करते दिखाई देते हैं। शो में अलग-अलग एपिसोड की कहानी के मुताबिक ही वह हर बार नए गेटअप में नजर आते हैं। इस तरह से इस एक ही सीरियल में आसिफ शेख ने तकरीबन 300 किरदार प्ले किए हैं। 300 किरदार निभाकर अभिनेता ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।
इन फिल्मों में किया है काम
आसिफ शेख ने अपने फिल्मी करियर में 'करण अर्जुन', 'औजार', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'बंधन', 'हसीना मान जाएगी', 'शादी करके फंस गया यार', 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'कुंवारा', और 'जोड़ी नंबर वन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।