फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: एबी डिविलियर्स की पत्नी ने साझा की अनुष्का और वामिका की अनदेखी तस्वीर, फोटो वायरल

Mon, 07 Jun 2021 11:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 07 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
ab de villiers wife share anushka sharma and Vamika unseen photo goes viral on internet
डेनियल डिविलियर्स, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। मां बनने के बाद से हर कोई उनकी बेटी की ही तस्वीर देखना चाहता है। हालांकि अभी विराट और अनुष्का ने फैसला किया है कि उनकी बेटी जब तक खुद सोशल मीडिया को समझने लायक नहीं हो जाती वो उसे तब तक इससे दूर ही रखेंगे। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने दी थी। हालांकि कुछ मौकों पर फैंस को अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की थोड़ी बहुत झलक मिल जाती है। इन दिनों अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्लैंड में हैं।बता दें कि विराट कोहली और एबी डिविलयर्स के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।



अनुष्का शर्मा की डेनियल डिविलियर्स संग तस्वीर हुई वायरल

हालांकि बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल डिविलियर्स और अनुष्का शर्मा भी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में डेनियल ने अनुष्का और वामिका की अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये साल 2021 में हुए आईपीएल मैच के वक्त की है जब विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए मैच खेला था।

ab de villiers wife share anushka sharma and Vamika unseen photo goes viral on internet
डेनियल डिविलियर्स, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल डेनियल भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करतीं हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब का सेशन शुरू किया था। इसमें एक फैन ने पूछा कि क्या आप और अनुष्का शर्मा हैंग आउट करती हैं? इस सवाल के जवाब में ही डेनियल ने ये तस्वीर साझा कर दी। इतना ही नहीं इस सवाल के जवाब में डेनियल ने  बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा। डेनियल ने लिखा कि, 'वो बहुत ही प्यारी और मेरे जानने वालों में सबसे अच्छी इंसान हैं। हम एक देश से नहीं हैं, लेकिन अगर हम रहते तो कितना अच्छा होता,  मुझे ये सोचकर अच्छा लगता है'। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री से हैं और यहां भी उनकी सबसे अच्छी दोस्ती है। वहीं अक्सर अनुष्का विराट के साथ दूसरे खिलाड़ियों के परिवारों के साथ भी वक्त बिताती नजर आ जाती हैं।

ab de villiers wife share anushka sharma and Vamika unseen photo goes viral on internet
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अब डेनियल और अनुष्का की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। इस तस्वीर में डेनियल और अनुष्का दोनों अपने बच्चों को पकड़े नजर आ रहीं हैं। हालांकि इसमें भी वामिका का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। वहीं डेनियल और अनुष्का ने फेस मास्क का साथ-साथ शील्ड भी लगाया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
ab de villiers wife share anushka sharma and Vamika unseen photo goes viral on internet
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अनुष्का ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी जिसमें वो साउथैंपटन स्टेडियम के पास खड़ी नजर आ रहीं थीं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने बेहद ही मजेदार कैप्शन लिखा था। अनुष्का ने लिखा, 'घर पर काम ना लाओ, ये विराट के लिए कुछ दिन लागू नहीं होने वाला है'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था#QuarantuneAttheStadium। फैंस ने उनकी तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया था।

विज्ञापन
ab de villiers wife share anushka sharma and Vamika unseen photo goes viral on internet
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma

गौतलब है कि विराट-अनुष्का 11 जनवरी को माता-पिता बने थे। इसकी खुशी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की थी। अब जहां विराट अपने क्रिकेट में व्यस्त हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा भी बहुत जल्द फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। वो आखिरी बार आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed