सब्सक्राइब करें

OTT Release In April: अप्रैल में आ रही हैं ये शानदार वेब सीरीज और फिल्में, देखना न भूलें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Mar 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
abhay 3 gullak dasvi these web series and movies will be released on april
वेब सीरीज, फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के बाद ज्यादातर लोग फिल्में और सीरीज ओटीटी पर देखना पसंद करने लगे हैं। इस वजह से मौजूदा समय में ओटीटी पर कंटेंट की भरमार है। ओटीटी प्रेमियों के लिए अप्रैल का महीना क्राइम, एक्शन और ड्रामा से भरपूर रहने वाला है। इस महीने ओटीटी पर वेब सीरीज के अलावा फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इनमें कई तरह के मसाले देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महीने किस प्लेटफार्म पर कौन सी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Trending Videos
abhay 3 gullak dasvi these web series and movies will be released on april
अभय 3 - फोटो : social media

अभय सीजन 3 (जी 5)
अभय के तीसरे सीजन में एकबार फिर कुणाल खेमू एक दमदार पुलिसवाले की भूमिका में दिखाई देंगे। इस सीरीज में कुणाल के अलावा आशा नेगी भी दिखाई देंगी। ये एक एक्शन थ्रिलर सीरीज होगी। इसे 8 अप्रैल को जी 5 पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
abhay 3 gullak dasvi these web series and movies will be released on april
गुल्लक - फोटो : social media

गुल्लक सीजन 3 (सोनी लिव)
गुल्लक के तीसरे सीजन में पिछले दो सीजन के मुकाबले मिश्रा परिवार में बनते-बिगड़ते रिश्तों को बारीकी से दिखाया गया है। इसके पहले दो सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा है। पलाश वासवानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता रजवार सहित इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुल्लक 3 का प्रीमियर सोनी लिव पर 7 अप्रैल को होगा।

abhay 3 gullak dasvi these web series and movies will be released on april
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

माई (नेटफ्लिक्स)
साक्षी तंवर की इस वेब सीरीज में वह अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाती दिखाई देंगी। इस सीरीज में साक्षी का ऐसा किरदार पहले कभी नहीं देखा होगा। इस सीरीज को 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
abhay 3 gullak dasvi these web series and movies will be released on april
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

दसवीं (नेटफ्लिक्स)
हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा निम्रत कौर और यामी गौतम नजर आने वाली हैं। दसवीं में अभिषेक बच्चन दसवीं की परीक्षा देते नजर आएंगे। ये फिल्म 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलाज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed