लेखक, निर्देशक, निर्माता और अभिनेता-अभिनेत्री से लेकर तमाम लोगों की मेहनत लगती है, तब जाकर एक फिल्म तैयार होती है और पर्दे पर आती है। फिल्म निर्माण के इस सिलसिले में पूरी टीम के बीच असहमतियों का दौर भी चलता है। एक का आइडिया दूसरा रिजेक्ट कर देता है तो कभी किसी और पहलू पर रजामंदी नहीं बन पाती। इतना तो ठीक है। लेकिन, कई बार बात झगड़े तक पहुंच जाती है। इस बारे में हाल ही में अभिनेता अभय देओल ने खुलासा किया है। वेब सीरीज 'जंगल क्राई' को लेकर चर्चा बटोर रहे अभय देओल का कहना है कि एक बार फिल्म निर्देशक ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया था। वैसे निर्देशक से अनबन का यह पहला मामला नहीं है। ऐसे और भी सीन हुए, जहां एक्टर-डायरेक्टर की असहमतियों ने विवाद का रूप लिया, आइए जानते हैं...
Controversy: अभय देओल से पहले इन कलाकारों का भी हुआ निर्देशकों से पंगा, अनबन से लेकर थप्पड़ तक चले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'तारे जमीन पर' के सेट पर आमिर खान और अमोल गुप्ते
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों में किसी चीज की कमी नहीं होने देते। हर सीन पर खुद नजर रखते हैं। वर्ष 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' के सेट पर वह निर्देशक अमोल गुप्ते के काम से बिल्कुल खुश नहीं थे। फिल्म को लेकर दोनों के बीच इतनी ज्यादा वैचारिक असहमति पैदा हो गईं कि आमिर ने अमोल गुप्ते से फिल्म का निर्देशन न करने तक को कह डाला। इसके बाद फिल्म के बाकी हिस्से का निर्देशन खुद आमिर खान ने किया।
फिल्म 'रेडी' के सेट पर अनीस बज्मी और सलमान खान
एक्टर-डायरेक्ट के झगड़े में सलमान खान का नाम भी शुमार है। दरअसल सलमान की फिल्म 'रेडी' के दौरान सलमान की अपने फिल्म निर्माता रजत रवैल से काफी बहस हुई। इस दौरान इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने जब दोनों के बीच में आकर समस्या सुलझाने की कोशिश की तो सलमान खान को और ज्यादा गुस्सा आ गया और अनीस बज्मी से उनका झगड़ा हो गया। बता दें कि फिल्म 'रेडी' वर्ष 2011 में आई थी। हालांकि लंबे वक्त बाद एक बार फिर अनीस बज्मी और सलमान खान ने हाथ मिलाया है। अनीस की फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान नजर आएंगे।
फिल्म 'कैश' की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और अनुभव सिन्हा
वर्ष 2007 में आई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन अपने प्रति इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा के एटीट्यूड से बिल्कुल खुश नहीं थे। सूत्रों की मानें तो उस दौरान अनुभव सिन्हा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे थे। यही वजह रही कि इस फिल्म के दौरान वह शिल्पा की छोटी पहन शमिता शेट्टी की ज्यादा तरफदारी कर रहे थे। नतीजा अजय और अनुभव सिन्हा के बीच तकरार रही।
फिल्म 'हीरोइन' के दौरान करीना कपूर-मधुर भंडारकर
वर्ष 2012 में आई फिल्म 'हीरोइन' के दौरान बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन करीना कपूर और निर्देशक मधुर भंडारकर के बीच भी अनबन हुई थी। इसकी वजह थी फिल्म में करीना का रोल। दरअसल बेबो अपने किरदार को लेकर खुश नहीं थी, इसलिए वह चाहती थीं कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए जाएं। इसकी वजह से करीना और मधुर भंडारकर के बीच असहमति बनी और बहसबाजी शुरू हो गई।