फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी चढ़ी थी नेपोटिज्म की भेंट, अभय देओल ने अवॉर्ड्स को बताया 'फैमिली फेयर'

Fri, 19 Jun 2020 10:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 19 Jun 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol Reveals Award Shows Demoted Him and Farhan Akhtar For Zindagi Na Milegi Dobara
अभय देओल, ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला तेजी से गरमा रहा है। सुशांत की आत्महत्या को भी नेपोटिज्म से जोड़कर ही देखा जा रहा है। बॉलीवुड से भी कई सितारे अब खुलकर नेपोटिज्म पर अपनी राय दे रहे हैं और हर कोई नेपोटिज्म का शिकार होने की बात कर रहा है। इसी कड़ी में अब अभिनेता अभय देओल ने भी नेपोटिज्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

Abhay Deol Reveals Award Shows Demoted Him and Farhan Akhtar For Zindagi Na Milegi Dobara
abhay deol - फोटो : social media

अभय देओल ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म को नेपोटिज्म का शिकार बताया है। अभय ने फिल्म की एक तस्वीर साझा करते हुए इस बारे में खुलकर बात की है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित थी। लेकिन फिल्म में अभय और फरहान को एक भी अवॉर्ड नहीं मिला।

Abhay Deol Reveals Award Shows Demoted Him and Farhan Akhtar For Zindagi Na Milegi Dobara
abhay deol

अभय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अभय ने लिखा, 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, 2011 में रिलीज हुई थी। इन दिनों अपनी इस फिल्म का बहुत नाम लेना पड़ रहा है। परेशान होने पर इस फिल्म को देखना बहुत सही है। मैं ये बताना चाहूंगा कि सभी अवॉर्ड शोज ने मुझे और फरहान को मुख्य किरदार से डिमोट कर दिया था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“Zindagi Na Milegi Dobara”, released in 2011. Need to chant this title to myself everyday nowadays! Also a great watch when anxious or stressed. I would like to mention that almost all the award functions demoted me and Farhan from main leads, and nominated us as “supporting actors”. Hrithik and Katrina were nominated as “actors in a leading role”. So by the industry’s own logic, this was a film about a man and a woman falling in love, with the man supported by his friends for whatever decisions he takes. There are many covert and overt ways in which people in the industry lobby against you. In this case it was shamelessly overt. I of course boycotted the awards but Farhan was ok with it. #familyfareawards Very creative artwork @kalakkii

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol Reveals Award Shows Demoted Him and Farhan Akhtar For Zindagi Na Milegi Dobara
Abhay Deol - फोटो : twitter

आगे अभय ने लिखा, 'हमें सपोर्टिंग एक्टर्स के तौर पर नॉमिनेट किया गया था। जबकि ऋतिक और कटरीना को लीडिंग रोल के लिए नॉमिनेट किया गया था। इंडस्ट्री के हिसाब से ये एक लड़के और लड़की की प्रेम कहानी थी, जिसमें लड़के के दोस्तों ने उसकी मदद की। मैंने इस बात के खिलाफ बगावत की लेकिन फरहान को इससे दिक्कत नहीं थी।' इसके आगे अभय ने हैशटैग में लिखा, 'फैमिली फेयर अवॉर्ड'।

विज्ञापन
Abhay Deol Reveals Award Shows Demoted Him and Farhan Akhtar For Zindagi Na Milegi Dobara
zindagi na milegi dobara

गौरतलब है कि फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार में ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर थे। फिल्म में इन तीनों के अलावा अभिनेत्री कटरीना कैफ और कल्कि केकलां भी थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। आज  भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जाता है।

पढ़ें: यशराज फिल्म्स ने पुलिस को सौंपा सुशांत के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट, तीन फिल्में साइन करने की हुई पुष्टि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed