अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की छानबीन करते हुए पुलिस की तरफ से यशराज फिल्म्स से मांगी गई सुशांत के साथ कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी को यशराज ने पुलिस को सौंप दिया है। खबरों के अनुसार इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए पुष्टि हुई है कि यशराज ने सुशांत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन तीन फिल्मों में से सुशांत यशराज के साथ 'ब्योमकेश बक्शी' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम कर चुके थे। वहीं, तीसरी फिल्म 'पानी' को बजट की वजह से आगे नहीं बढ़ाया गया था।
यशराज फिल्म्स ने पुलिस को सौंपा सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट, तीन फिल्में साइन करने की हुई पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांद्रा पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की छानबीन तेजी से कर रही है और बीते बृहस्पतिवार को ही पुलिस ने यशराज फिल्म से सुशांत के साथ हुए फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस को सौंपने के लिए कहा था। इस कॉन्ट्रैक्ट को पुलिस को मिलने के बाद यह पुष्टि हुई है कि यशराज ने सुशांत के साथ भी बाकी सभी कलाकारों की तरह तीन फिल्मों का कांट्रैक्ट किया था। खबरें बताती हैं कि दो फिल्में करने के बाद सुशांत की तीसरी फिल्म के लिए निर्देशक शेखर कपूर ने यशराज को 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट बताया था।
प्रोडक्शन हाउस को यह बजट बहुत ज्यादा लगा इसलिए उन्होंने इस फिल्म को बनाने से इनकार कर दिया। 'पानी' नाम की इस फिल्म के खत्म हो जाने के बाद शेखर और सुशांत दोनों को ही बहुत बुरा लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स यह खुलासा करती हैं कि सुशांत की तरह उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती के साथ भी यशराज ने तीन फिल्मों का ही कॉन्ट्रैक्ट किया था। इनमें से रिया भी दो फिल्में यशराज के साथ बना चुकी थीं। रिया की फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' और 'बैंक चोर' दोनों ही फ्लॉप रहीं। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने रिया चक्रवर्ती के साथ भी तीसरी फिल्म नहीं बनाई।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं जब बड़े और छोटे कई कलाकारों के साथ यशराज ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया है। अगर उन्होंने अच्छा काम किया और फिल्में हिट रही हैं तो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया है, वरना कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने से पहले ही खत्म कर दिया है। उदाहरण के लिए यशराज ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था जिसमें से पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' ब्लॉकबस्टर हिट हुई।
उसके बाद फिल्म 'बदमाश कंपनी' एक फ्लॉप फिल्म थी लेकिन रणवीर सिंह के साथ मिलकर अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' ने खूब धूम मचाई। वहीं अगर बात करें सलमा आगा की बेटी साशा की तो यशराज ने साशा के साथ भी तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन्हें पहली फिल्म अर्जुन कपूर के साथ 'औरंगजेब' मिली जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने साशा के साथ कोई भी फिल्म नहीं की।
पढ़ें: पुलिस से हुई पूछताछ में रिया ने किए कई खुलासे, सुशांत के साथ डेटिंग और शादी की बात को भी कुबूला