फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को ऐसे फिट रखते थे सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Fri, 19 Jun 2020 08:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jun 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death his workout video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन सितारों में से एक थे जो अभिनय के अलावा अपनी जिंदगी में कुछ नया करने के लिए जाने जाते थे। फिल्मों के साथ ही साथ सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिटनेस की वजह से भी चर्चा में रहते थे। उनकी फिटनेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल भी होते रहते थे। आज हम आपको सुशांत सिंह राजपूत के फिटनेस वीडियो से रूबरू करवाते हैं। 

Sushant Singh Rajput Death his workout video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत अपने वीडियोज को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले और सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद करते थे। सुशांत घंटों जिम में पसीना बहाते थे। वायरल हो रहे उनके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत खुद को फिट रखने के लिए जिम में किस तरह से पसीना बहाते थे।

Sushant Singh Rajput Death his workout video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो दो साल पुराना है, वीडियो में वह जमकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने सपने के बारे में भी बताया था। वीडियो के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आयरनमैन ट्राइथलन में भाग लेने की तैयारी करते हुए, मेरे मेरे 150 सपनों में से तीसरा'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death his workout video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों में खास जगह बनाई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनके निधन से देशभर में शोक का माहौल है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death his workout video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देश भर में भाई- भतीजावाद को लेकर मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बहुत से सितारों और लोगों का मानना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद के शिकार थे। इसके बाद से मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच हर नजरिए से कर रही है। अबतक कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से शोक में डूबे फैंस, चार बच्चों ने की आत्महत्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed