फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस से हुई पूछताछ में रिया ने किए कई खुलासे, सुशांत के साथ डेटिंग और शादी की बात को भी कुबूला

Fri, 19 Jun 2020 08:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 19 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty Reveals They are Going To Get Married Soon
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हुई पुलिस की तरफ से पूछताछ में शुरू से लेकर अंत तक की सारी कहानी बता दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब वह 6 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं तब उन्हें जाने के लिए खुद सुशांत ने ही बोला था। साथ ही रिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।

Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty Reveals They are Going To Get Married Soon
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

बीते बृहस्पतिवार को लगातार नौ घंटे तक चली पुलिस की पूछताछ में रिया ने अपने और सुशांत के बीच के रिश्ते के कई खुलासे किए हैं। रिया ने बताया है कि वह सुशांत से वर्ष 2012 में मिली थीं जब वह यशराज फिल्म्स की फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम कर रही थीं, वहीं सुशांत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि वह दोनों अक्सर पार्टीज में मिलते थे और जल्दी ही दोस्त बन गए थे। और कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे।

Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty Reveals They are Going To Get Married Soon
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

रिया ने पुलिस को बताया है कि उनके सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद सुशांत से कई सारी फिल्में छूट गई थीं। रिया ने कहा, 'हमारा रिश्ता शुरुआत से ही कुछ खास नहीं चल रहा था। सुशांत हमेशा अपने मुद्दों में ही जूझता रहता था। वह मेरे साथ कोई समस्या साझा नहीं किया करता था। जब भी उसे कोई परेशानी होती थी तो वह खुद को अकेला रखने के लिए पावना में अपने फार्महाउस पर चला जाता था। हमारे रिलेशनशिप में होने की वजह से हमारी पेशेवर जिंदगी भी प्रभावित हो रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty Reveals They are Going To Get Married Soon
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के अंदर दिन पर दिन गुस्सा बढ़ता जा रहा था और इसके लिए उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से सलाह लेना शुरू कर दिया था। रिया ने कहा, 'हालांकि, कुछ ही दिन बाद सुशांत ने उन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के यहां से ली दवाओं को लेना बंद कर दिया। मुझसे यह बहाना लगाया कि अब मैं ठीक हूं और योगा और व्यायाम करके अपने आप को ठीक कर सकता हूं। मेरे लिए बुरा तब हुआ जब 6 जून को सुशांत ने मुझे अपने घर से जाने के लिए बोल दिया। मैंने भी बिना कुछ सवाल किए उसे अकेला छोड़ दिया। सोचा था कि कुछ दिन अलग रहेंगे तो चीजें कुछ बेहतर हो जाएंगी।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty Reveals They are Going To Get Married Soon
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

अंत में रिया ने बताया कि उन्हें उस दिन के बाद सुशांत की खबर सीधे 14 जून को मिली जब उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया, 'हालांकि, उससे पिछली रात को सुशांत ने मुझे देर रात फोन किया था लेकिन उस वक्त मैं सोई हुई थी इसलिए मुझसे वह कॉल मिस हो गई। काश वह कॉल मैंने ले ली होती।' रिया ने इसी बीच इस खबर की पुष्टि भी की है कि वह जल्द शादी भी करने वाले थे। पुलिस ने रिया का बयान तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। तफ्तीश अभी भी जारी है।

पढ़ें: कंगना ने नेपोटिज्म पर फिर बोला हमला, कहा- 'मूवी माफिया ने कतरा-कतरा कर सुशांत सिंह राजपूत का दिमाग तोड़ा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed