अभय देओल फिल्मों में अलग तरह के रोल करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अभय कई बार तस्वीरें शेयर कर खुद का ही मजाक बनाने से नहीं चूकते हैं। इस बार अभय देओल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी फिल्म के निर्देशक के साथ सोते नजर आ रहे हैं।
निर्देशक के साथ सो रहा था ये अभिनेता, तस्वीर शेयर कर बोले- 'आखिरकार मैंने कर दिखाया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय देओल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो एक लकड़ी की कुर्सी पर सो रहे हैं और उनके पास वाली कुर्सी पर महेश मांजरेकर भी सो रहे हैं। अभय ने लिखा- 'मैंने आखिरकार कर ही लिया। मैं अपने निर्देशक के साथ सो गया। सेट पर महेश मांजरेकर के साथ।'
I finally did it. I slept with my director. On set with Mahesh Manjrekar. I’m a @hotstar.
A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on
तस्वीर में अभय देओल पुलिसकर्मी की वर्दी पहने नजर आए और वो सो रहे हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है अभय किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभय देओल हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'चॉपस्टिक' में नजर आए थे।
ज्यादा फिल्में नहीं करने के सवाल पर हाल ही में अभय देओल ने अपना दर्द बयां किया था। अभय देओल ने कहा था- 'अक्सर मुझसे कई लोग और प्रेस वाले पूछते है कि हम आपको बड़े पर्दे पर ज्यादा क्यों नहीं देखते हैं? यह एक मुश्किल भरा सवाल है। पहली बात ये है कि इसका उत्तर मैं शॉर्ट में नहीं दे सकता। शायद एक दिन मैं इसके बारे में एक किताब लिखूंगा।'
43 वर्षीय अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल और उनकी अपोजिट रहीं आयशा टाकिया को जरूर पसंद किया। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया।