फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान ने एसिड अटैक पीड़िता को दी शादी की बधाई, ट्वीट कर लिखा ये खास मैसेज

Thu, 21 Nov 2019 03:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan share wedding photos of acid attack survivor anupama
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक ट्वीट के चलते चर्चा में आ गए हैं । दरअसल, उन्होंने एक एसिड अटैक पीड़िता को ट्वीट कर शादी की बधाई दी है । इस एसिड अटैक सर्वाइवर का नाम अनुपमा है। शाहरुख अक्सर एसिड अटैक सर्वाइवर के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । 
shah rukh khan share wedding photos of acid attack survivor anupama
anupama - फोटो : social media
हाल ही में अनुपमा ने जगदीप के साथ शादी कर ली है । अनुपमा और जगदीप की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं । शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर करते हुए बधाई दी है। शाहरुख खान ने उन फोटोज को रिट्वीट किया और अनुपमा को शादी की बधाई दी है।
shah rukh khan share wedding photos of acid attack survivor anupama
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने ट्वीट में लिखा- जिंदगी की नया सफर शुरू करने के लिए अनुपमा बधाई। भगवान करे तुम्हारी जिंदगी प्यार, रोशनी और हंसी से भरी हो। आप दोनों एक-दूसरे की दोगुनी खुशी का कारण बनें। शाहरुख और मीर फाउंडेशन मिलकर एसिड अटैक पीडि़तों के लिए काम करते हैं ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan share wedding photos of acid attack survivor anupama
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीर फाउंडेशन एसिड अटैक पीड़िता का इलाज करवाने के अलावा उनके लिए लीगल केस भी लड़ता है । साथ ही उन्हें अपनी जीविका चलाने के लिए शिक्षित भी करती है । बता दें कि एसिड अटैक सर्वाइवर अनुपमा शाहरुख की इसी संस्था में काम करती हैं । 
विज्ञापन
shah rukh khan share wedding photos of acid attack survivor anupama
shah rukh khan - फोटो : amar ujala
शाहरुख की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं । ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी । इसके बाद से शाहरुख ने कोई भी फिल्म की घोषणा नहीं की है ।  
 

शादी के 21 साल बाद अलग हुए अर्जुन रामपाल और मेहर, इसलिए लिया था तलाक का फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed