फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhijeet Bhattacharya Birthday: शाहरुख खान का मजाक उड़ा चुके हैं अभिजीत भट्टाचार्य, 90 के दशक में बॉलीवुड पर करते थे राज

Sat, 30 Oct 2021 02:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 Oct 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Abhijeet bhattacharya birthday special: Lesser Known facts about shah rukh khan singer
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फेसबुक

90 के दशक के पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Happy Birthday Abhijeet Bhattacharya) आज अपना 63 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिजीत भट्टाचार्य का जन्म 30 अक्तूबर 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ। बंगाली परिवार में जन्मे अभिजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था। 1970 से ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थी। अभिजीत भट्टाचार्य ने कई गैर-फिल्मी पॉप म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किए हैं। इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि अभिजीत एक समय पर सुपरस्टार्स की आवाज हुआ करते थे...

Abhijeet bhattacharya birthday special: Lesser Known facts about shah rukh khan singer
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फेसबुक

बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग में अपना करियर बनाने से पहले अभिजीत चार्टर्ड अकाउंटेंसी का कोर्स करने के लिए 1981 में कानपुर से मुंबई आए थे, लेकिन उन्हें तो गायक ही बनना था।गाने में रुचि होने की वजह से उन्होंने गायक बनने की ओर ध्यान दिया। एक दिन उन्हें मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन का फोन आया और देव आनंद के बेटे की फिल्म 'आनंद और आनंद' के लिए गाने का ऑफर दिया। 


 

Abhijeet bhattacharya birthday special: Lesser Known facts about shah rukh khan singer
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : instagram: abhijeetbhattacharya

अभिजीत बॉलीवुड के दिवंगत सिंगर किशाोर कुमार से काफी प्रभावित रहे हैं। उन्होंने किशोर कुमार के सैंकड़ों गानों को अपनी आवाज में गाया। 90 के दशक में जब कुमार सानू और उदित नारायण का सिक्का चल रहा था उस वक्त अभिजीत का गाना 'वादा रहा सनम' सुपरहिट हुआ। यह गाना अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। एक के बाद एक हिट गानों ने अभिजीत को उस दौर के सबसे मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल कर दिया। यही नहीं अभिजीत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायकों में से एक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhijeet bhattacharya birthday special: Lesser Known facts about shah rukh khan singer
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : instagram/abhijeetbhattacharya

कई बार अपने गानों से ज्यादा अभिजीत अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से खबरों का हिस्सा बनते हैं। शाहरुख खान से उनकी दुश्मनी जगजाहिर है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- मैंने अपनी आवाज से सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गाता था तो वो रॉकस्टार थे लेकिन जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो अब लुंगी डांस पर आ गए। शाहरुख के लिए ना गाने की छोटी सी वजह है। 'मैं हूं ना' में उन्होंने स्पॉटबॉय से लेकर सभी को क्रेडिट दिया लेकिन सिंगर को सम्मान नहीं दिया। ओम शांति ओम के साथ भी यही बात हुई। धुम ताना गाने में मेरी आवाज थी लेकिन यह कहीं भी नहीं दिखाया गया। इससे मेरे आत्म-सम्मान चोट लगी थी।

विज्ञापन
Abhijeet bhattacharya birthday special: Lesser Known facts about shah rukh khan singer
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : instagram: abhijeetbhattacharya

कहलाए शाहरुख खान की आवाज
शाहरुख के लिए अभिजीत ने 'अंजाम' फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है' गाया था। गाना इतना हिट हुआ कि उन्हें शाहरुख की आवाज कहा जाने लगा था। उन्होंने शाहरुख के लिए 'यस बॉस', 'जोश', 'बादशाह', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'चलते-चलते' और 'मैं हूं ना' जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। अभिजीत को कई अवॉर्ड्स मिले हैं।


यहां सुनिए अभिजीत भट्टाचार्य के सुपरहिट गाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed