भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी से पूरा देश खुश है। बीते शुक्रवार को उनकी वापसी से पहले वाघा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए जुटे थे। कई लोग तो काफी दूर से अभिनंदन को देखने आए थे। जैसी ही उन्होंने भारतीय सरजमीं पर कदम रखा पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड सितारों ने भी उनका तहे दिल से स्वागत किया।
अभिनंदन की वतन वापसी पर खुश हुआ बॉलीवुड, अमिताभ बोले- 'सच्चा सिपाही नफरत के लिए नहीं लड़ता..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन, अभिनंदन की वापसी से बहुत खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'एक सच्चा सिपाही सिर्फ इसलिए नहीं लड़ता है क्योंकि वह अपने सामने खड़े शख्स ने नफरत करता है, वह इसलिए लड़ता हैं क्योंकि जो उसके पीछे खड़ा है वह उससे प्यार करता है। अभिनंदन स्वागतम, सुस्वागतम्'।'
T 3105 - From Anamika Ef :
"One of my closest friend says “A true soldier fights not because he hates what is in front of him, but because he loves what is behind him" ~ her husband (a close friend again) is in Air Force..."
ABHINANDAN ... स्वागतम , सुस्वागतम् 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/2uPrGOPwOE
हाल ही रणवीर सिंह की फिल्म की 'गली बॉय' रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। रणवीर भी अभिनंदन के वापस लौटने पर बहुत खुश हुए। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- अभिनंदन घर पर आपका स्वागत है। आपकी वीरता सर आँखों पर! आप पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। जय हिंद'।
Welcome home Abhinandan! आपकी वीरता सर आँखों पर! Inspiration to our whole nation . Jai Hind 🇮🇳✊
इस मामले में दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह से पीछे नहीं रहीं। दीपिका पादुकोण भी अभिनंदन की वतन वापसी पर खुश हुईं। उन्होंने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम पर जाहिर किया। दीपिका ने लिखा- 'जय हिंद'। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे का फोटो भी शेयर की।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
अनुपम खेर ने लिखा- प्यारे अभिनंदन ! आपका भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन है। हम सबको समय समय पर साहस, धैर्य, विश्वास, गर्व और गौरव वाली जीती जागती मिसाल की ज़रूरत पड़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आपके व्यक्तित्व ने हमें वो दिखाया। उसके लिए 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद। जीते रहो'
प्यारे अभिनंदन ! आपका भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन है। हम सबको समय समय पर साहस, धैर्य, विश्वास, गर्व और गौरव वाली जीती जागती मिसाल की ज़रूरत पड़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आपके व्यक्तित्व ने हमें वो दिखाया। उसके लिए 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद।जीते रहो।🇮🇳 pic.twitter.com/WY6tZikO3d #WelcomeBackAbhinandan . Jai Hind.🙏🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/3g38dbHTuT