{"_id":"5c79ff15bdec222c51029556","slug":"after-martyrs-akshay-kumar-gave-gift-1-lakh-brides-in-samuhik-vivah-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवार की मदद के बाद फिर दान देने आगे आए अक्षय कुमार, मामला अब शादी से जुड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शहीदों के परिवार की मदद के बाद फिर दान देने आगे आए अक्षय कुमार, मामला अब शादी से जुड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सामजिक कार्यों में हमेशा से योगदान देते आए हैं। यही वजह है जो उन्होंने हाल ही में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को आर्थिक मदद की है। इससे पहले भी अक्षय कुमार कई बार शहीदों के परिवार वालों की ऐसी मदद करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अन्य लोगों की भी आर्थिक मदद की है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां हम बात कर रहे हैं नव दम्पत्तियों की, मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में अक्षय कुमार ने गरीब परिवार की शादी में नववधू को तोहफे के तौर पर 1 लाख रुपए दिए हैं। अभिनेता ने इस तोहफे को देने की पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि नव दंपतियों अपनी जिंदगी को नए तरीके से शुरू कर सकें, इसके लिए उन्होंने यह खास तोहफा दिया है।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार के फैंस उनके इस कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं। यह पहला ऐसे मौका नहीं है जब एक्टर इन तरह की आर्थिक मदद करने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिजनों की भी आर्थिक मदद की। उन्होंने 5 करोड़ रुपए 'भारत के वीर' एप के माध्यम से देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
हमले में शहीद जवान जीत राम गुर्जर की पत्नी सुंदरी देवी को अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का फैसला किया था। एक अखबार से बातचीत में शहीद के भाई विक्रम सिंह ने मदद के लिए अक्षय का शुक्रिया अदा किया। विक्रम ने इंटरव्यू बताया कि उनके भाई परिवार में इकलौते कमाने वाले थे।
विज्ञापन
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
बात करें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी' की तो इसमें उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुई है। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।