फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनंदन की वापसी पर बॉलीवुड खुश और 'लुका छुपी' के कलेक्शन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sat, 02 Mar 2019 08:41 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 Mar 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
bollywood happy to return of abhinandan and luka chuppi here is top entertainment news
अभिनंदन - फोटो : social media

अभिनंदन की स्वदेश वापसी पर बॉलीवुड खुश


भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी से पूरा देश खुश है। बॉलीवुड में इस बात को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनंदन की वतन वापसी पर अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'एक सच्चा सिपाही सिर्फ इसलिए नहीं लड़ता है क्योंकि वह अपने सामने खड़े शख्स ने नफरत करता है, वह इसलिए लड़ता हैं क्योंकि जो उसके पीछे खड़ा है वह उससे प्यार करता है। अभिनंदन स्वागतम, सुस्वागतम्'। वहीं अनुपम खेर ने लिखा- 'प्यारे अभिनंदन ! आपका भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन है। हम सबको समय समय पर साहस, धैर्य, विश्वास, गर्व और गौरव वाली जीती जागती मिसाल की ज़रूरत पड़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आपके व्यक्तित्व ने हमें वो दिखाया। उसके लिए 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद। जीते रहो'

bollywood happy to return of abhinandan and luka chuppi here is top entertainment news
Luka Chuppi - फोटो : instagram
लुका छिपी का फर्स्ट डे क्लेक्शन
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुपी' बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है, हालांकि युवाओं को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। कार्तिक और कृति के एक्टिंग की सभी तारीफ कर रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी दिखाई है। पहले दिन फिल्म ने लगभग 6 करोड़ की ओपनिंग दी है। इस वीकेंड फिल्म 25 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। 
bollywood happy to return of abhinandan and luka chuppi here is top entertainment news
आशीष नेहरा
युवराज सिंह ने की आशीष नेहरा की शिकायत
क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच 32 साल की हो गई हैं। युवराज ने लेट नाइट पार्टी होस्ट कर हेजल को सरप्राइज दिया। पार्टी में एक्टर आशीष चौधरी, टीवी प्रिजेंटर गौरव कपूर, क्रिकेटर जहीर खान, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एक्ट्रेस गीता बसरा मौजूद रहीं। । नेहरा, हेजल को केक लगाकर उनका चेहरा बिगाड़ते दिखे। वहीं हेजल भी उन्हें रिटर्न केक लगाकर बदला लेती नजर आईं। युवराज सिंह इस मौके की तस्वीर शेयर करते हुए अशीष नेहरा की पत्नी से शिकायत करते हुए लिखा कि देखो तुम्हारे पति ने मेरी पत्नी के चेहरे का क्या हाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood happy to return of abhinandan and luka chuppi here is top entertainment news
आमिर और शाहरुख खान - फोटो : twitter
साथ नाचे आमिर-शाहरुख
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। स्विट्जरलैंड के St. Moritz में इसका प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। आकाश और श्लोका के इस फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आमिर खान और शाहरुख खान अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए। इस दौरान स्टेज पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, शाहरुख खान, आमिर खान, आमिर की पत्नी किरण राव, करण जौहर, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता डांस करते नजर आए।
विज्ञापन
bollywood happy to return of abhinandan and luka chuppi here is top entertainment news
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रोल हुए अक्षय कुमार
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए कई लोग आगे आए। हाल ही में अक्षय कुमार ने शहीद जवान जीत रात के परिवार को 15 लाख रुपए की मदद भेजी लेकिन बावजूद इसके वो ट्रोल हो गए। दरअसल देश में चल रहे टेंशन के माहौल में अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'केसरी' का एक गाना 'सानू कहंदी' रिलीज किया है। फिल्म का गाना 'सानू कहंदी' के बारे में जैसे ही अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर किया उन्हें ट्रोलर्स ने घेर लिया।

पढ़ें: शहीद जवानों की मदद करने के बाद ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- 'बंद करो फर्जी देशक्ति'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed