{"_id":"5c79f2a8bdec22737c292702","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-salute-abhinandan-varthama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन की वतन वापसी पर फिर दिखी मलाइका-अर्जुन की मोहब्बत, सबूत है दोनों की पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनंदन की वतन वापसी पर फिर दिखी मलाइका-अर्जुन की मोहब्बत, सबूत है दोनों की पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 02 Mar 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर के किस्से महज गॉसिप से अब आगे बढ़ चुके हैं। चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। यही नहीं मलाइका और अर्जुन इवेंट्स और पार्टियों में भी साथ ही देखे जाते हैं।
2 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : twitter
शुक्रवार की शाम को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान से वापस भारत लौट आए। अभिनंदन वाघा बॉर्डर से भारत पहुंचे। पूरा देश उनके वापस लौटने की राह देख रहा था। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने अभिनंदन के देश लौटने पर स्वागत किया। ऐसे में मलाइका और अर्जुन ने भी विंग कमांडर को लेकर पोस्ट शेयर किया।
3 of 5
instagram
- फोटो : social media
मलाइका और अर्जुन के पोस्ट की खास बात ये है कि दोनों ने एक ही इमोशनल पोस्ट लिखा कि 'हम आपको सलाम करते हैं और पूरा देश विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व कर रहा है। वापस घर लौटने पर आपका स्वागत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : instagram
इस बीच इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दोनों इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बात का खुलासा डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका के फैंस के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
arjun malaika
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है हालांकि बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कुछ करीबी रिश्तेदार इन दोनों के रिश्ते की बात जरूर कह चुके हैं। अर्जुन और मलाइका के एक दूसरे को डेट करने की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। ऐसे में शादी की रस्मों से जुड़ी इस तरह की खबर आना काफी बड़ा सरप्राइज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।