फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद जवानों की मदद के बाद इस वजह से ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- 'बंद करो फर्जी देशभक्ति'

Sat, 02 Mar 2019 08:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 02 Mar 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar troll after donor Financial help to Martyr shoulder family
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बीते महीने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया था। वहीं पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिजनों की मदद के लिए कई बॉलीवुड एक्टर्स आगे आए थे। अक्षय कुमार ने भी इसमें अपना योगदान देते हुए 5 करोड़ रुपए 'भारत के वीर' एप के माध्यम से देने का ऐलान किया था।
Akshay Kumar troll after donor Financial help to Martyr shoulder family
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा हमले में शहीद जवान जीत राम गुर्जर की पत्नी सुंदरी देवी को अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का फैसला किया था। एक अखबार से बातचीत में शहीद के भाई विक्रम सिंह ने मदद के लिए अक्षय का शुक्रिया अदा किया। इस बीच आर्थिक मदद देने के बाद अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 
Akshay Kumar troll after donor Financial help to Martyr shoulder family
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भारत के साथ पाकिस्तान के चल रहे विवाद के बीच अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' के गाने 'सानू कहंदी' रिलीज किया है। इस गाने को अक्षय ने जैसे ही अपने ट्विटर पर शेयर किया सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। गाना रिलीज करने पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की तो कई ने मजाक बनाया। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar troll after donor Financial help to Martyr shoulder family
Akshay Kumar - फोटो : file photo
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'सर मैं आपको बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के दौरान आपको इस तरह के ट्वीट करने की जरूरत है।' वहीं दूसरे ने लिखा- 'अक्षय इस तरह की फार्जी देशभक्ति दिखाना बंद करें। आप यहां अपनी फिल्मों से रुपए कमाने आए हैं।' 

 

 
विज्ञापन
Akshay Kumar troll after donor Financial help to Martyr shoulder family
kesari - फोटो : file photo
इनके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी कई कमेंट किए हैं। बात करें अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की तो इस में फिल्म अक्षय के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed