बॉलीवुड फिल्मों को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। न केवल फिल्म के सेट बल्कि स्टार्स के कपड़ों पर भी पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। कई बार तो यही कपड़े ऐसा ट्रेंड बनाते हैं कि लोग उनसे स्टाइल को कॉपी करना शुरू कर देते हैं।
करोड़ों के सीन में एक बार पहने कपड़ों का क्या होता है हाल? पर्दे के पीछे की असलियत जान लें आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझसे शादी करोगी- जीने के हैं 4 दिन (सलमान टॉवल)
'मुझसे शादी करोगी' फिल्म का जीने के है 4 दिन गाना सुपरहिट रहा था। इस गाने में सलमान खान एक टॉवल के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे। कहा जाता है कि यह टॉवर 1,42,000 रुपए में नीलाम हुई थी। सलमान ने इस राशि को एनजीओ को दान कर दिया था।
बंटी और बबली- कजरारे कजरारे (ऐश्वर्या राय लहंगा)
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का कजरारे डांस आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस गान में बच्चन परिवार की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि कजरारे गाने में ऐश्वर्या ने जो लहंगा पहना था उसे 'बैंड बाजा बारात' के गाने में बैकग्राउंड डांसर्स ने पहना था।
बाजीराव मस्तानी- नजर जो तेरी लागे (दीपिका ड्रेस)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म का गाना नजर जो तेरी लागे भी हिट रहा। इस गाने में दीपिका ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने याद के तौर पर संभाल कर रख दिया था।
अग्निपथ- चिकनी चमेली (कटरीना कैफ ड्रेस)
ऋतिक रोशन की 'अग्निपथ' फिल्म ने भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म का 'चिकनी चमेली' गाना भी लोगों को बेहद पसंद आया। कहा जाता है कि इस गाने में कटरीना ने जो ड्रेस पहनी थी उसे प्रोक्शन हाउस ने संभाल कर रख दी है।