श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के रिश्ते में दरार की खबरें बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। यहां तक कि श्वेता ने पति अभिनव के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत भी की थी। जिसके बाद अभिनव से पूछताछ हुई और वह बाहर है। इस बीच अभिनव ने हाल ही में इस पूरे मामले पर बयान दिया है।
श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, अब कह दी ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान अभिवन ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी। अभिनव एक शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग पर गए थे जहां पर मीडिया ने उनसे इस मामले को लेकर सवाल किए। अभिनव से पूछा गया क्या आप ठीक हैं? इस पर अभिनव ने कहा- 'मैं इन सबसे उबरने की कोशिश कर रहा हूं।' इसके बाद अभिनव से पूछा गया क्या यह मामला उन्हें परेशान कर रहा है? अभिनव ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत...अभी भी खत्म नहीं हुआ, जारी है।'
यह भी पढ़ें:- 9 साल पहले राजा चौधरी ने अभिनव को मारा था थप्पड़, बोले- 'बेटी से कर रहा था बदतमीजी'
इसके बाद अभिनव से पूछा गया कि क्या वह फिर से नॉर्मल जिंदगी में वापस आ गए हैं? श्वेता तिवारी के पति ने कहा- 'मैं जिंदगी में वापस जरूर आ गया हूं लेकिन सब कुछ पहले जैसा होने में समय लगेगा।' जब अभिनव से पूछा गया कि क्या वह श्वेता तिवारी से बाहर आने के बाद मिले? अभिनव ने कहा- 'हां, मैं मिला हूं।' इसके बाद जब अभिनव से उनकी मां पूनम के बयान के बारे में पूछा गया तो अभिनव के कहा कि 'मैं इस बारे में बाद में बात करूंगा।'
यह भी पढ़ें:- सौतेले पिता के नाम श्वेता तिवारी की बेटी ने पोस्ट में किए 5 बड़े खुलासे, असलियत हिला देगी
खास बात है कि अभिनव जिस शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग में आए थे उसमें उनकी मां पूनम भी मौजूद थीं। अब इस पूरे मामले पर श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी का बयान भी आया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए राजा चौधरी ने कहा कि 'श्वेता जब बिग बॉस में थी उस वक्त वो (अभिनव कोहली) मेरी बेटी और उसकी नानी के साथ रहता था। एक बार जब मैं बेटी को देखने गया तो मैंने देखा कि अभिनव का व्यवहार बहुत बेरुखा था। वह एक मालिक की तरह आदेश दे रहा था कि अंदर जाओ, यहां मत बैठो और उसे बहुत अनुचित तरीके से देख रहा था।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
राजा चौधरी ने आगे कहा- 'यह देख मेरा खून खौल गया। मैंने उसे ऐसा करने के लिए डांटा जिसके बाद मामला पुलिस स्टेशल तक पहुंच गया। मैंने उसे थाने के बाहर भी थप्पड़ मारा। मैंने पुलिस को यह भी बताया कि वह मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। जब श्वेता बिग बॉस के घर से बाहर आई तो उसने सब कुछ अलग तरीके से लिया और मुझे दोष देना शुरू कर दिया।'