बॉक्स ऑफिस पर लगातार दूसरी बार 15 अगस्त को अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच होने जा रहे मुकाबले को लेकर मुंबई का सट्टा बाजार गर्म है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुलते ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कांटे का होगा और दर्शकों का रुझान जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म की तरफ ज्यादा हो सकता है।
मुंबई के सट्टा बाजार में 'मिशन मंगल' का भाव हल्का, बाटला हाउस की ओपनिंग पर सबकी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के सट्टा बाजार का पलड़ा भी फिलहाल जॉन के ही पक्ष में झुका है। एक अनुमान के मुताबिक इन दोनों फिल्मों पर मुंबई में अब तक करीब 100 करोड़ रुपये का सट्टा लग चुका है। सट्टा बाजार के सूत्रों की मानें तो इस बार इस समय भाव बाटला हाउस के फेवर में हैं। दिल्ली में हुए एक विवादास्पद एनकाउंट पर बनी इस फिल्म का भाव इसकी ओपनिंग को लेकर ही लग रहा है। वहीं मिशन मंगल की पहले हफ्ते की कमाई पर सट्टा लग रहा है।
ये भी पढें: दूसरी अभिनेत्रियों से बात कर रहे थे अक्षय, अचानक सोनाक्षी ने मारा धक्का और नीचे जा गिरे 'खिलाड़ी'
पिछले साल 15 अगस्त पर रिलीज हुई जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में भी कांटे का मुकाबला हुआ। अपनी लागत के लिहाज से इन दोनों फिल्मों में से सत्यमेव जयते करीब 108 करोड़ रुपये कमाई करके ज्यादा मुनाफे का सौदा साबित हुई। यह फिल्म सिर्फ 45 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस ने अक्षय कुमार की फिल्म के मीम को किया शेयर, इस वजह से कहा 'कॉपी करो'
वहीं करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी गोल्ड ने 151 करोड़ रुपये की कमाई की। अक्षय कुमार की इससे पहले 15 अगस्त पर रिलीज हुई फिल्मों में से ब्रदर्स फ्लॉप रही, रुस्तम ने औसत कमाई की और टॉयलेट एक प्रेम कथा हिट रही।
य़े भी पढ़ें: गारंटी कुमार का तमगा मिलने पर बोले अक्षय कुमार, फिर शुरू हो सकता है फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला
सिनेमा में किसी फिल्म के अपनी लागत और प्रचार की कमाई निकाल लेने पर उसे औसत फिल्म माना जाता है। लागत औऱ प्रचार कमाई के दूनी कमाई करने पर फिल्म हिट और तीन गुना कमाई करने पर फिल्म सुपरहिट होती है।
ये भी पढ़ें: इन पांच फिल्मों ने करवाया चांद-दूसरे ग्रह का सफर, एक ने दिखाई नील आर्मस्ट्रॉन्ग की कहानी