फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनस्क्रीन मां से सलमान खान ने बंधवाई राखी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Fri, 16 Aug 2019 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 16 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
salman khan celebrated raksha bandhan with beena kak
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के सिलसिले में वो जयपुर में हैं। रिश्ते निभाने में माहिर माने जाने वाले सलमान खान रक्षाबंधन सेलिब्रेट ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। जयपुर में रहते हुए वो अपनी ऑनस्क्रीन मां के यहां पहुंचे। 

salman khan celebrated raksha bandhan with beena kak
salman khan - फोटो : social media

राजस्थान की पर्यटन मंत्री रह चुकीं बीना काक कई फिल्मों में सलमलान खान की मां का किरदार निभा चुकी हैं। सलमान खान जयपुर में उनके घर पर पहुंचे। बीना ने रक्षाबंधन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं।

salman khan celebrated raksha bandhan with beena kak
Prabhu Deva - फोटो : social media

बीना ने कैप्शन में लिखा- 'जयपुर में घर पर राखी सेलिब्रेशन, घर पर बेटेे की तरह मेरा भाई।' एक अन्य तस्वीर में दबंग 3 फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा भी नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Rakhi #celebration at home #jaipur ..Blissful having my brother like son at home ..Shooting Dabang

A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan celebrated raksha bandhan with beena kak
salman khan - फोटो : social media

बता दें कि बीना 2005 में डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया में सलमान खान की मां का किरदार निभा चुकी हैं। उस वक्त उनकी उम्र 51 साल थी। इसके अलावा वो सलमान के साथ गॉड तुस्सी ग्रेट हो और सलाम ए इश्क जैसी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि बीना काक की पहली पहचान एक राजनीतिज्ञ की है। वह लगातार कई बार विधायक भी रह चुकी हैं। 

पढ़ें: फैमिली फ्रेंड के बेटे के संगीत में पहुंची खुशी-शनाया, पार्टी के बीच ही छोटे भाई को बांधी राखी

विज्ञापन
salman khan celebrated raksha bandhan with beena kak
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान बीना की बेटी की अमृता की शादी में भी पहुंचे थे। वो अमृता को अपनी बहन मानते हैं। बता दें कि अमृता एक सिंगर हैं और वो बॉलीवुड फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। सलमान ने तो अमृता की शादी में बरात की अगुवाई भी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed