फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूनियर बच्चन के करियर ने फिर पकड़ी रफ्तार, ‘लूडो’ और ‘बिग बुल’ के बाद पढ़ेंगे ‘दसवीं’

Tue, 03 Nov 2020 09:13 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 03 Nov 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan all set to play in dinesh vijan film dasvi
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram/bachchan

अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय दिल खोलकर काम कर रहे हैं और जो मिल रहा है, सब समेट रहे हैं। देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान ही अभिषेक बच्चन को फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने एक फिल्म 'दसवीं' ऑफर की थी जिसे अभिषेक ने हंसते-हंसते स्वीकार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी जिसमें अभिषेक बच्चन एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ का किरदार निभाएंगे।

abhishek bachchan all set to play in dinesh vijan film dasvi
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram/bachchan

अभिषेक बच्चन फिल्म 'दसवीं' में एक बिना पढ़े लिखे, लालची और भ्रष्ट राजनीतिज्ञ का किरदार निभाएंगे जो आगे चलकर मुख्यमंत्री भी बनता है। उस राजनीतिज्ञ को जेल भी जाना पड़ता है जहां वह मेहनत के कामों से बचने के लिए दसवीं कक्षा की परीक्षा देने की तैयारी करता है। इसके जरिए अभिषेक शिक्षा का महत्व समझाएंगे। फिल्म में यामी गौतम एक जेलर के किरदार में नजर आएंगी वहीं, अभिनेत्री निमरत कौर, अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका अदा करेंगी। दिनेश ने फिल्म के निर्देशन के लिए तुषार जलोटा का चयन किया है।

abhishek bachchan all set to play in dinesh vijan film dasvi
अभिषेक बच्चन - फोटो : फिल्म मनमर्जियां

अभिषेक बच्चन को दिनेश ने फिल्म 'दसवीं' काफी दिनों पहले ही ऑफर कर दी थी और इस फिल्म को शुरू करने के बारे में दोनों की सहमति जून के महीने में ही बनी थी लेकिन कोरोना वायरस ने अपने आप को कमजोर नहीं होने दिया इसलिए मनोरंजन का काम लगातार रुका रहा। अब दिनेश चाहते हैं कि इस फिल्म पर भी काम शुरू हो जाना चाहिए लेकिन, उससे पहले अभिषेक अपनी अधूरी फिल्मों को पूरी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan all set to play in dinesh vijan film dasvi
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान के निर्माण में बन रही अभिषेक की एक फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग अभी बाकी है। इससे पहले वह अजय देवगन के निर्माण में बनी फिल्म 'द बिग बुल' पर भी कुछ दिनों के बचे काम को खत्म करेंगे। देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी अभिषेक बच्चन ने किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए अपने घर से कदम बाहर नहीं निकाला है। उन्होंने अपनी रुकी हुई फिल्म 'द बिग बुल' और 'लूडो' के लिए डबिंग जरूर शुरू की थी लेकिन उस दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

विज्ञापन
abhishek bachchan all set to play in dinesh vijan film dasvi
लूडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब धीरे-धीरे अभिषेक के पास फिल्में इकट्ठा होना शुरू हो गई हैं इसलिए हो सकता है कि वह जल्द ही इन फिल्मों को पूरा करने के लिए अपने घर से बाहर निकलें। अभिषेक की दोनों फिल्में 'लूडो' और 'द बिग बुल' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए घोषित हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed