अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ के अलावा अभिषेक ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि वो भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं दूसरी ओर बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट आज आएगी।
अमिताभ-अभिषेक बच्चन हुए कोरोना संक्रमित और रेखा का बंगला भी बीएमसी ने किया सील, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते साल ही दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। इसके बाद श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसी के चलते श्वेता और उनकी बेटी पलक तिवारी पिछले साल अभिनव की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन गई थीं। हाल ही में अभिनव ने आरोप लगाया था कि श्वेता उन्हें उनके बेटे से नहीं मिलने दे रही हैं।
श्वेता तिवारी की बेटी से भद्दी बातें करते थे अभिनव कोहली, दोस्त ने किया ये बड़ा खुलासा
बॉलीवुड में बीती रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर मिलते ही तहलका मच गया। सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की सलमाती की दुआओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि अभी तक जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है। इस बीच खबर आई कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी हुए कोरोना संक्रमित? ऋषि कपूर की बेटी बताई इस खबर की सच्चाई
भारत में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। देशभर में लॉकडाउन भी किया गया लेकिन इसके बाद भी इन मामलों में कमी नहीं देखी जा रही है। लगातार कई लोग इस संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। मनोरंजन जगत से भी इस तरह के मामले खूब सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है बंगाली अभिनेत्री कोएल मल्लिक का।
परिवार समेत कोरोना की चपेट में आईं बंगाली अभिनेत्री कोएल मल्लिक, ट्वीट कर खुद दी जानकारी
कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस का असर हर किसी की जिंदगी पर दिख रहा है। आम से लेकर खास तक, हर एक व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आया है। यहां तक कि बॉलीवुड भी इस महामारी से अछूता नहीं रहा। हाल ही में अभिनेता आमिर खान के घर के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद अब खबर है कि अभिनेत्री रेखा के घर से भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है।
बीएमसी ने सील किया रेखा का बंगला, सुरक्षाकर्मी को हुआ कोरोना वायरस