फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के एक रात पहले हुई थी ऐसी घटना, सुनकर हिल गया था बच्चन परिवार

Sat, 20 Apr 2019 08:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Apr 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and aishwarya a day before Wedding Stalker Jhanvi Kapoor attempt suicide
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की आज सालगिरह है। 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास 'प्रतीक्षा' में दोनों की शादी हुई थी। वैसे ऐश्वर्या से पहले 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी, लेकिन 2003 में ये टूट गई। अभिषेक की शादी से ठीक पहले एक घटना हुई थी जिसने मीडिया की सुर्खियां बटोरीं थी।
Abhishek Bachchan and aishwarya a day before Wedding Stalker Jhanvi Kapoor attempt suicide
अभिषेक बच्चन

क्या थी वो बात 12 साल बाद आइए हम आपको बताते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के ठीक पहले अचानक एक नया मोड़ आ गया था। जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने गुरुवार की रात यानी 19 अप्रैल को प्रतीक्षा के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी।

Abhishek Bachchan and aishwarya a day before Wedding Stalker Jhanvi Kapoor attempt suicide
जाह्नवी, अभिषेक
मॉडल का दावा था कि उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां फिल्म 'दस' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं। इतना ही नहीं मॉडल जाह्नवी कपूर ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मॉडल का कहना था कि कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and aishwarya a day before Wedding Stalker Jhanvi Kapoor attempt suicide
अभिषेक-ऐश्वर्या

बता दें कि जाह्नवी ने अभिषेक के साथ गाने 'दस बहाने' में काम किया था। जब जाह्नवी से ये पूछा गया कि उनके पास शादी का क्या सबूत है तो उन्होंने कहा कि प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। सुसाइड करने के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार हिल गया था।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan and aishwarya a day before Wedding Stalker Jhanvi Kapoor attempt suicide
aishwarya rai, abhishek bachchan - फोटो : social media
अभिषेक-ऐश की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रावण, कुछ न कहो और गुरु जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आखिरी बार दोनों मनीरत्नम की फिल्म 'रावन' में साथ नजर आए थे। दोनों की रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed