सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan Birthday: फिल्मों में फ्लॉप करियर के बावजूद पिता-पत्नी से 10 कदम आगे हैं अभिषेक बच्चन, बिजनेस से कमाते हैं खूब पैसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Feb 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan birthday special Know his business lifestyle networth and movies
अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना 46वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि अपने करियर में अभिषेक बच्चन ने कई हिट फिल्में भी दी हैं लेकिन उनकी पहचान अमिताभ के बेटे और उसके बाद ऐश्वर्या के पति की ज्यादा रही है।  

Trending Videos
abhishek bachchan birthday special Know his business lifestyle networth and movies
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पिता की मदद के लिए पढ़ाई छोड़कर आए
अभिषेक बच्चन जब बॉस्टन में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे तब अमिताभ बच्चन एबीसीएल चला रहे थे। एबीसीएल उस दौरान घाटे में चल रहा था इसलिए अपने पिता को सपोर्ट करने के लिए अभिषेक सबकुछ छोड़कर मुंबई आ गए। अभिषेक ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में प्रोडक्सन ब्वॉय का काम किया। करियर की शुरुआत में अभिषेक की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। यहां एक हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने फिल्में ना मिलने पर LIC एजेंट के काम में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan birthday special Know his business lifestyle networth and movies
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

धूम के बाद बदली किस्मत
अभिषेक के फिल्मी करियर में बहुत उतार-चढ़ाव आए। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। हालांकि साल 2004 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'धूम' में काम किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'बंटी और बबली', 'युवा', 'ब्लफमास्टर', 'गुरु' और 'दोस्ताना' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर ये साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं।

abhishek bachchan birthday special Know his business lifestyle networth and movies
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोगों ने फोन उठाना बंद किया
अभिषेक ने कहा था, 'जब कोई एक्टर फ्लॉप फिल्में देता है तो लोग उसका फोन उठाना बंद कर देते हैं। फिर वो यह नहीं सोचते कि आप किसके बेटे या बेटी हो। फ्लॉप होना दुनिया की सबसे खराब फीलिंग होती है जो आपको एक इंसान के तौर पर खत्म सा कर देती है।' अभिषेक को कई बार खराब एक्टिंग के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है। उनकी तुलना हमेशा उनके पिता से होती रही है।

विज्ञापन
abhishek bachchan birthday special Know his business lifestyle networth and movies
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर के अलावा बिजनेसमैन भी हैं अभिषेक बच्चन
हालांकि, अभिषेक बच्चन एक एक्टर से ज्यादा कहीं अच्छे बिजनेसमैन हैं। वे दो सफल स्पोर्ट्स टीम प्रो कबड्डी टीम और जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। इसके अलावा वह इंडियन सुपर फुटबॉल लीग में चेन्नईयिन फैन क्लब के भी मालिक हैं। ये टीम दो बार इंडियन सुपर फुटबॉल लीग का खिताब जीत चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed