अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के ससुर और बिजनेसमैन राजन नंदा के निधन के बाद उनकी प्रार्थना सभा रखी गई। जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे। इस दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसके बाद अभिषेक बच्चन को ट्रोल किया जाने लगा।
प्रेयर मीट में पहुंचे अभिषेक बच्चन ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक बच्चन श्वेता बच्चन से बात करते हैं और फिर हंसने लगते हैं, हालांकि यह एक सामान्य वीडियो जैसा ही नजर आ रहा है लेकिन यूजर्स अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने लग गए। ये वीडियो वीरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
एक यूजर ने लिखा, P से प्रेयर मीट और P से ही पार्टी... सबको एक दिन जाना है... असल में यह फीलिंग ऐसी ही है।

वहीं दूसरे एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसलिए आज तक अभिषेक बच्चन को एक्टिंग नहीं आई। पता ही नहीं है कि कौन से इमोशंस कब दिखाने हैं।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, हर कोई कितना खुश है। पहली बार मैंने ऐसे देखा। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है यहां तक कि नातिन (नव्या नवेली) के चेहरे पर भी।
