{"_id":"5fa4ead68ebc3e9b99244ec0","slug":"abhishek-bachchan-on-nepotism-father-never-called-anyone-for-me-in-fact-i-produced-a-film-for-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपोटिज्म पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'पापा ने मेरे लिए नहीं बनाई कोई फिल्म...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेपोटिज्म पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'पापा ने मेरे लिए नहीं बनाई कोई फिल्म...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को हमेशा यह सुनने को मिला है कि उनके सिर पर उनके पिता और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का हाथ रहा है। हालांकि ऐसे आरोपों को अभिषेक बच्चन ने हमेशा खारिज किया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि आपका करियर दर्शकों पर निर्भर करता है। वह कहते हैं, अगर दर्शक आपके काम की तारीफ करेंगे या आपको पसंद करेंगे तो ही आप करियर की सीढ़ी आगे चढ़ सकते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपना डेब्यू किया था और उनको इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल हो चुके हैं।
2 of 5
अमिताभ और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म के आरोप पर अभिषेक बच्चन कहते हैं कि उनके पिता ने उनके लिए कभी किसी से बात नहीं की। अभिषेक बच्चन बताते हैं कि अमिताभ बच्चन ने कभी किसी को फोन नहीं किया और ना ही कभी मेरे लिए कोई फिल्म बनाई। अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्होंने भले ही अपने पिता के लिए एक फिल्म प्रोेड्यूस की थी। बता दें कि अमिताभ बच्चन और विद्या बालन की फिल्म 'पा' अभिषेक बच्चन ने प्रोड्यूस की थी। नेपोटिज्म को लेकर कई बार अभिषेक बच्चन की तुलना अमिताभ बच्चन से की गई है और यहां तक आरोप लगाए गए हैं कि अभिषेक बच्चन के पीछे उनके पिता अमिताभ बच्चन रहे हैं।
3 of 5
अमित साध, अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन कहते हैं कि लोगों को समझना चाहिए कि फिल्म इंडस्ट्री एक तरह का बिजनेस है। पहली फिल्म के बाद अगर आपका काम पसंद नहीं आता या फिर आपको पसंद नहीं किया जाता है तो आपको दोबारा काम मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यह इस इंडस्ट्री का कड़वा सच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिषेक बच्चन ने कहा कि मुझे पता है जब मेरी फिल्में नहीं चलती तो मुझे पता चल जाता है कि किन फिल्मों में से मुझे रिप्लेस किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कौन-सी फिल्में नहीं बनाई गईं या फिर शुरू तो कर दी गईं लेकिन बजट ना होने की वजह से बंद कर दी गईं। अभिषेक बच्चन बताते हैं कि जब आपका काम पसंद नहीं आता तो आप पर जोखिम नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान के निर्माण में बन रही अभिषेक की एक फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग अभी बाकी है। इससे पहले वह अजय देवगन के निर्माण में बनी फिल्म 'द बिग बुल' पर भी कुछ दिनों के बचे काम को खत्म करेंगे। देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी अभिषेक बच्चन ने किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए अपने घर से कदम बाहर नहीं निकाला है। उन्होंने अपनी रुकी हुई फिल्म 'द बिग बुल' और 'लूडो' के लिए डबिंग जरूर शुरू की थी लेकिन उस दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। अब धीरे-धीरे अभिषेक के पास फिल्में इकट्ठा होना शुरू हो गई हैं इसलिए हो सकता है कि वह जल्द ही इन फिल्मों को पूरा करने के लिए अपने घर से बाहर निकलें। अभिषेक की दोनों फिल्में 'लूडो' और 'द बिग बुल' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए घोषित हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।