अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। बीते दिन विराट कोहली का 32वां जन्मदिन था। इस मौके को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। जन्मदिन सेलिब्रेशन के बाद अनुष्का और विराट रोमांटिक मूड में नजर आए।
विराट कोहली को Kiss करते हुए अनुष्का शर्मा ने साझा की तस्वीरें, सितारों ने यूं दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में विराट ने अनुष्का को गले लगाया हुआ है जबकि दूसरी तस्वीर में अनुष्का उन्हें किस कर रही हैं। प्रशंसक उनकी इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। देखते ही देखते तस्वीरें वायरल हो गईं।
अनुष्का ने इस दौरान ब्लैक ड्रेस पहना है जिस पर मरून कलर का वर्क है। वहीं विराट कोहली ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कोई कैप्शन नहीं लिखा। उन्होंने बस हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है।
अनुष्का और विराट की यह तस्वीर देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गईं और उन्होंने रोने वाला इमोजी पोस्ट किया। इसके अलावा मौनी रॉय, सोनाली बेंद्रे, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिज और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप सहित अन्य सितारों ने अनुष्का की तस्वीरों पर प्यार जताया है।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री अगले साल जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं हालांकि वह अपने प्रोडक्शन हाउस में काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और फिल्म ‘बुलबुल’ का निर्माण किया। दोनों ही प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on