फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan: कभी हत्यारा, तो कभी देसी नेता बनकर, अभिषेक ने दिखाए अदाकारी के अलग-अलग रंग

Sat, 16 Nov 2024 07:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 16 Nov 2024 07:20 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में बतौर हीरो कई फिल्में की हैं। इन्हीं फिल्मों में से उनकी कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें अभिषेक के रोल लीक से हटकर रहे। जानिए, अभिषेक बच्चन की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।   
 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Play Different roles in Film Guru Bob Biswas Ghoomer Dasvi
अभिषेक बच्चन की फिल्में 'दसवीं'-'घूमर'-'गुरु' और 'आई वांट टू टॉक' - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक बच्चन ऐसे फिल्मी परिवार से आते हैं, जहां अभिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे उम्दा अभिनय करने वाले कलाकार मौजूद हैं। अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या भी एक बेहतरीन अदाकारा हैं। ऐसे में उन पर हमेशा से बतौर अभिनेता खुद को साबित करने का दवाब रहा है। यही कारण है कि अभिषेक ने अपने फिल्मी करियर में लीक से हटकर फिल्में और रोल किए। इन फिल्मों के जरिए बतौर कलाकार उन्होंने खुद को साबित किया। जल्द ही उनकी एक फिल्म 'आई वांट टू टॉक' भी रिलीज होगी, इसमें भी वह एक बीमार और मोटे व्यक्ति की भूमिका में हैं। इसके अलावा अब तक उन्होंने किन फिल्मों में अपनी अदाकारी के अलग-अलग रंग दिखाए, लीक से हटकर रोल किए, इसके बारे में विस्तार से जानिए। 

Abhishek Bachchan Play Different roles in Film Guru Bob Biswas Ghoomer Dasvi
फिल्म 'घूमर' - फोटो : इंस्टाग्राम-bachchan

घूमर 
2023 में आई फिल्म 'घूमर' में अभिषेक बच्चन ने ऐसे क्रिकेट कोच का रोल किया, जो एक महिला खिलाड़ी को ट्रेनिंग देता है। फिल्म में जिस महिला खिलाड़ी को अभिषेक क्रिकेट खेलना सिखाते हैं, उसका एक हाथ नहीं है। फिल्म में महिला खिलाड़ी के रोल में सयामी खेर नजर आईं। अभिषेक ने कोच के किरदार को इस फिल्म में बड़े ही शानदार तरीके से निभाया है।

Abhishek Bachchan Play Different roles in Film Guru Bob Biswas Ghoomer Dasvi
फिल्म 'दसवीं' - फोटो : इंस्टाग्राम-@ bachchan

दसवीं 
'दसवीं' (2022) में अभिषेक ने एक हरियाणवी पॉलिटिशियन का किरदार किया। इस फिल्म में शिक्षा के महत्व को बताया गया है। कैसे शिक्षित होने से एक नासमझ और सत्ता का लालची इंसान भी बदल सकता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में अभिषेक बच्चन का किरदार किसी कारण से जेल जाता है और वहां से अपनी दसवीं की परीक्षा देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Play Different roles in Film Guru Bob Biswas Ghoomer Dasvi
फिल्म 'बॉब बिस्वास' - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

बॉब बिस्वास 
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉब बिस्वास' में अभिषेक ने एक हत्यारे की भूमिका की। इस रोल की खास बात यह रही कि हत्यारा का किरदार खूंखार नहीं था। अभिषेक बच्चन का किरदार बॉब बिस्वास बिल्कुल ही साधारण सा दिखने वाला आम आदमी है, लेकिन वह कई मर्डर करता है। फिल्म की कहानी में बॉब बिस्वास का किरदार कोमा से बाहर आता है और वह खुद की पहचान को तलाश रहा है। साथ ही अतीत में उसने जो किया है, उसे लेकर वह असमंजस की स्थिति में है। फिल्म में यह किरदार निभाना काफी मुश्किल था लेकिन अभिषेक ने इसे बखूबी निभाया। इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Play Different roles in Film Guru Bob Biswas Ghoomer Dasvi
फिल्म 'गुरु' - फोटो : सोशल मीडिया

गुरु 
'गुरु (2007)' तो अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे हिट फिल्म है। यह कहानी धीरुभाई अंबानी के जीवन से प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म में उनकी पत्नी का रोल ऐश्वर्या ने ही किया था। फिल्म में अभिषेक ने अच्छे से एक बिजनेस मैन के संघर्ष को दिखाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed