अभिषेक बच्चन ने इस डर से ठुकरा दीं 5 बड़े बजट की फिल्में, 2 साल तक नहीं मिला था कोई काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन को यह फिल्म दलकीर सलमान के छोड़ने के बाद मिली है। 'मनमर्जियां' के अलावा अभिषेक के पास 'हाउसफुल 4' भी है। ये दोनों ही मल्टी स्टारर फिल्में हैं। टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, अभिषेक बच्चन अब सोलो फिल्में नहीं करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने 5 फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए।
खबर की मानें तो प्रभुदेवा ने उन्हें 'लेफ्टी' और निशिकांत कामत ने एक थ्रिलर फिल्म ऑफर की थी। इसके अलावा प्रियदर्शन ने फैमिली कॉमेडी 'बच्चन सिंह', रोनी स्क्रूवाला की एक अनटाइटल्ड फिल्म और अनुराग कश्यप ने 'गुलाबजामुन' के लिए अप्रोच किया था।
#Manmarziyaan releasing on 7th September. @anuragkashyap72 @aanandlrai @taapsee @vickykaushal09 @ErosNow @cypplOfficial 🤞 pic.twitter.com/GZM1ThAAXF
इन सभी फिल्मों को अभिषेक बच्चन ने ना कह दिया। इसके पीछे बस एक ही वजह है। अभिषेक अकेले कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते। अभिषेक को लगता है कि शायद दर्शक उन्हें सोलो हीरो के रूप में पसंद ना करें।
अभिषेक को अपनी सोलो फिल्में फ्लॉप होने का डर है। इसी डर के कारण वो मल्टीस्टारर फिल्में कर इंडस्ट्री में बने रहना चाहते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि अभिषेक ने रोहित शेट्टी की 'सिंबा' को ना कह दिया है।