फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan: अभिषेक के टैन्ट्रम को घर पर कुछ इस तरह हैंडल करती हैं ऐश्वर्या, घूमर एक्टर ने किया खुलासा

Sat, 19 Aug 2023 09:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 19 Aug 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan reveals how aishwarya rai handle his tantrum when he come home angry
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। वह एक ऐसी क्रिकेट प्लेयर बनी हैं, जिसका एक हाथ नहीं होता है और फिर भी वह साहस के साथ क्रिकेट खेलती है। वहीं अभिषेक बच्चन उनके कोच बने हुए हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों की ओर से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने टैंट्रम के बारे में खुलासा किया है। अभिषेक बच्चन का कहना है कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से हर बारे में खुलकर बात करते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि जब वह घर में गुस्से में आते हैं तो ऐश्वर्या उनको जिंदगी की जरूरी चीजें कैसे याद दिलाती हैं। 

abhishek bachchan reveals how aishwarya rai handle his tantrum when he come home angry
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी जिंदगी के बारे में बातें की हैं। उन्होंने कहा कि जब आप घर आते हैं तो मुंबई का ट्रैफिक और अन्य चीजों को लेकर परेशान हो जाते हैं, तब ऐश्वर्या उनको जिंदगी में छोटी-छोटी बातों पर परेशान न होकर शांत होने के लिए कहती हैं। उन्होंने कहा, वह कहती हैं कि तुम किस बारे में इतने हाइपर हो रहे हो, शांत हो जाओ, तुम्हें पता है कि जिंदगी में और चीजें भी जरूरी हैं। अब तुम घर आ गए हो और तुम्हारे पास एक स्वस्थ खुशहाल परिवार है।'

इसे भी पढ़ें- Subhash Ghai Exclusive: हां, मैंने ‘युवराज’ में जल्दबाजी की, जब बुद्धि प्रोजेक्ट बनाने की हो गई तो झूठ क्यों…

abhishek bachchan reveals how aishwarya rai handle his tantrum when he come home angry
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

इसके बाद अभिषेक ने उस समय को याद किया जब उनका पूरा परिवार कोविड से पीड़ित था और उस समय ऐश्वर्या ने उन्हें जो बताया, उससे उनपर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके पिता अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या बच्चन, सभी एक ही समय में अस्पताल में थे। एक-एक करके उन्हें छुट्टी मिल गई और वह घर आने वाले आखिरी व्यक्ति थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan reveals how aishwarya rai handle his tantrum when he come home angry
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लगभग एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद जब अभिषेक घर वापस आए, तो ऐश्वर्या ने उनसे कहा, 'आप जानते हैं कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि हम सभी अभी भी यहां हैं। ऐसे बहुत से परिवार हैं जो कोविड के कारण तबाह हो गए हैं और हम बहुत खुश हैं। हम भाग्यशाली हैं और इससे ज्यादा क्या जरूरी है।'
 
विज्ञापन
abhishek bachchan reveals how aishwarya rai handle his tantrum when he come home angry
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए, अभिषेक ने कहा, 'जब भी मुझसे पूछा जाता है कि आपका परिवार कैसा है तो मैं कहता हूं कि वे स्वस्थ हैं। ऐश्वर्या बस उन प्राथमिकताओं को जगह देती है और मैं मुझे लगता है कि जब मैंने इसके बारे में सोचा तो उसके लिए यह कहना आश्चर्यजनक था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed