हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का अदाकारी के मामले में कोई जवाब नहीं है। मनोरंजन जगत के हर क्षेत्र में अमिताभ बच्चन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है और दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन के जरिए फिल्मों में निभाया गया हर एक किरदार इतिहास बन चुका है, जो आज तक दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाया रहता है। आए दिन कोई ना कोई फैन बिग बी से उनके हिट किरदार को दोबारा जीवंत करने की इच्छा जता देता है तो बिग बी भी उसे पूरा करते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, बिग बी ने अपने शराबी के किरदार को एक बार फिर दर्शकों के सामने जीवंत कर दिया है।
Amitabh Bachchan: 'केबीसी' में इस वजह से शराबी बनने को मजबूर हुए अमिताभ, बिग बी की इस हरकत से अभिषेक भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इन दिनों अमिताभ बच्चन रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो से जुड़े फोटोज और वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में 'केबीसी' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन हॉट सीट पर निर्देशक आर बाल्की और अभिनेता सैयामी खेर के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अभिषेक अपनी टीम के साथ फिल्म 'घूमर' का प्रचार करने शो में आएंगे। प्रोमो में दिखाया गया कि इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने शराबी वाले किरदार को एक बार फिर दर्शकों के सामने दोहराया, जिसे देख लोग खूब ठहाके मारकर हंसने लगे।
KBC 15: शो में शराबी बन आपे से बाहर हुए अमिताभ, मंच पर महिला की लगाई जमकर क्लास
दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया है कि 'घूमर' फिल्म के निर्देशक आर बाल्की ने अमिताभ बच्चन से गुजारिश करते हुए कहा कि वह उनके नशे वाला सीन देखना चाहते हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने निर्देशक का अनुरोध मान लिया और अचानक ही एक शराबी के किरदार में खुद को ढाल नशे में धुत आदमी की तरह अभिनय करने लगे। शराबी बनकर बिग बी ने ऐसे डायलॉग बोले की लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
Gadar 2: ‘गदर 2’ के आठवें दिन की कमाई के आए आंकड़े, 300 करोड़ से इतना आगे निकला तारा सिंह का हथौड़ा
बिग बी ने शराबी बनकर दूसरों को समझाया कि नशे में घर नहीं आना चाहिए। इस बीच एक महिला बिग बी से कुछ कहने की कोशिश करती हैं कि तभी अमिताभ बच्चन शराबी बनकर ही उनकी ओर इशारा करते हैं और मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'मैडम आप अब हमको बोलने दो ना, कितनी बार बोला है, दारू पीकर नहीं आने का।' बिग बी के शराबी वाले अभिनय में यह तड़का लगने के बाद लोग और भी ज्यादा हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)
Celebrities: खुल्लमखुल्ला शराब और ड्रग्स की लत को स्वीकार कर चुके हैं ये सेलेब्स, अंदरूनी लड़ाई लड़ जीती जंग
सोशल मीडिया पर यह प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। वहीं बात करें अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' की तो फिल्म में अभिनेता के अभिनय को देख अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए थे। आर बाल्की के निर्देशन में बनी 'घूमर' में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर हैं। यह फिल्म अभिषेक बच्चन के जरिए अभिनीत एक क्रिकेट कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन अचानक तब बदल जाता है जब वह सैयामी के जरिए अभिनीत एक दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी से मिलता है और उसे प्रशिक्षित करता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी और अंगद बेदी भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का हाल ही में मेलबर्न में 14वें भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर हुआ और इसे दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है।
Stars: पर्दे पर एयरफोर्स ऑफिसर बन गदर काट चुके ये सेलेब्स, ऋतिक रोशन से पहले रहा इनका दबदबा