फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: ‘गदर 2’ के आठवें दिन की कमाई के आए आंकड़े, 300 करोड़ से इतना आगे निकला तारा सिंह का हथौड़ा

Fri, 18 Aug 2023 10:57 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 box office collection day 8 set to cross 300 cr at box office inches closer to movie Pathaan
सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली निर्देशक अनिल शर्मा की सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के आतवें दिन 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए पूरे देश में अपनी जबर्दस्त कामयाबी का परचम लहरा दिया है। फिल्म हिंदी के अलावा दूसरी किसी भारतीय भाषा में रिलीज नहीं हुई है, इसके बावजूद फिल्म का ये कारोबार उन फिल्म निर्माताओं के लिए एक सबक है जो इन दिनों हर फिल्म को चार से लेकर 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की अफरातफरी में हैं। फिल्म ने शुक्रवार की रात तक आए आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 304 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

Gadar 2 box office collection day 8 set to cross 300 cr at box office inches closer to movie Pathaan
गदर 2-पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का आंकड़ा भी फिल्म ‘गदर 2’ अगले कुछ हफ्तों में छू सकती है। सिर्फ आठ दिन में 300 करोड़ रुपये कमाना भी इस फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सबसे कम दिनों में ये कारनामा करने वाली ‘गदर 2’ दूसरी फिल्म है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने ये आंकड़ा रिलीज के छह दिनों में पार कर लिया था।

Gadar 2 box office collection day 8 set to cross 300 cr at box office inches closer to movie Pathaan
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ के आठ दिन में 300 करोड़ रुपये से अधिक कमाने और उससे पहले इसी साल फिल्म ‘पठान’ के सिर्फ छह दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेने को हिंदी सिनेमा के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों मे ‘गदर 2’ 13वीं फिल्म है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन शुरुआती रुझान के मुताबिक 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। Guns & Gulaabs Review: राज और डीके पहुंचे अफीम के खेतों में, चार कलंदरों की चुस्कियां लेती मनोहर कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 box office collection day 8 set to cross 300 cr at box office inches closer to movie Pathaan
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में रिलीज फिल्मों में 300 करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचने वाली फिल्मों में ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ दोनों को 11-11 दिन लगे थे। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को 300 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में 13 दिन लगे थे, जबकि 16-16 दिन में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों में ‘संजू’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के नाम शामिल हैं। Jawan: अमेरिका में 'पठान' से भी बड़ी शुरुआत कर सकती है 'जवान', एडवांस बुकिंग में बिके 4 हजार से ज्यादा टिकट

विज्ञापन
Gadar 2 box office collection day 8 set to cross 300 cr at box office inches closer to movie Pathaan
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘गदर 2’ के अंतिम सीन में निर्देशक अनिल शर्मा इसकी सीक्वल बनाने की भी घोषणा कर चुके हैं। इस सीन में फिल्म के दूसरे हीरो उत्कर्ष शर्मा को भारतीय थल सेना की पंजाब रेजीमेंट की वर्दी में दिखाया गया है। फिल्म की तीसर किस्त में भी सनी देओल का अहम किरदार होने की बात कही जा रही है। दोनों फिल्मों के लेखक शक्तिमान ने इस पर काम शुरू भी कर दिया है।
Dulquer Salmaan: 'मैं अपने पिता की किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं बनाऊंगा', दुलकर सलमान ने बताई फ्यूचर प्लानिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed