अभिनेत्री डेजी शाह की बड़े पर्दे पर वापसी पांच साल के हिंदी फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के जरिए होने जा रही है। पिछली बार वह सलमान की फिल्म 'रेस 3' में नजर आई थीं, जो साल 2018 के रिलीज हुई थी। डेजी शाह की फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर कल मुंबई में लांच हुआ। इस फिल्म में डेजी शाह नवोदित अभिनेता रोहित राज के साथ नजर आएंगी।
Mystery of The Tattoo Trailer: पांच साल के बाद डेजी शाह की बड़े पर्दे पर वापसी, टैटू की मिस्ट्री सुलझाएगी डेजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी टैटू से जुड़ी हुई है। टैटू के पीछे क्या रहस्य है? इसी के इर्द -गिर्द फिल्म की कहानी बुनी गई है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में कोविड के दौरान हुई थी। अभिनेत्री डेजी शाह कहती हैं, 'कोविड के दौरान फिल्म की शूटिंग करना बहुत ही चैलेंजिंग था। सेट पर डर का हमेशा माहौल बना रहता था कि अगर शूटिंग के दौरान किसी को कुछ हो गया तो शूटिंग रुक सकती है, लेकिन प्रोडक्शन टीम ने पूरी यूनिट को बहुत ही सही तरीके से संभालकर रखा।'
Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के केरल-तमिलनाडु राइट्स बिके, सौदे की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' से नवोदित अभिनेता रोहित राज अपने करियर की शुरुआत अभिनेत्री डेजी शाह के साथ कर रहे हैं। डेजी शाह कहती हैं, 'रोहित राज ने एक्टिंग के अलावा कैमरे के पीछे की भी जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने शूटिंग के दौरान सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया, क्योंकि कोविड की वजह से लंदन जाने के लिए ज्यादा लोगों को वीजा नहीं मिल पा रहा था, इसलिए डायरेक्शन टीम में सिर्फ दो ही असिस्टेंट डायरेक्टर जा पाए थे।'
Kangana Ranaut: सलमान खान की एक्स के सपोर्ट में उतरीं कंगना रणौत, 'क्वीन' ने खुद को बताया सोमी अली की आवाज
आईटी इंजीनियर से एक्टर बने रोहित राज इस फिल्म में वकील की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, 'अपने आपको खुशकिस्मत मानता हूं कि करियर के शुरुआत में मुझे डेजी शाह, अर्जुन रामपाल और अमीषा पटेल के साथ काम करने का मौका मिला है। इन लोगों के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला है।'
Tv Serials: फनी कंटेंट की वजह से ये टीवी शोज हुए ट्रोल, ससुराल सिमर का से लेकर नागिन तक का नाम है शामिल
Bollywood: सनी देओल से पहले इन सीनियर स्टार्स ने मारी थी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, कई बड़े नाम हैं शामिल