फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Made In Heaven 2: उत्पीड़ित मुस्लिम किरदारों से जुड़े सवाल पर भड़कीं जोया अख्तर, नेटिजन को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 18 Aug 2023 09:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 18 Aug 2023 09:20 PM IST
सार

'मेड इन हेवन 2' की क्रिएटर जोया अख्तर से एक यूजर ने मुस्लिम किरदारों को लेकर सवाल पूछा। इस पर दिया गया जोया का जवाब सुर्खियों में है।
 

विज्ञापन
Made In Heaven 2 Zoya Akhtar reacted On an Instagram user demand to show normal Muslim character in film
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर और रीमा कागती का शो 'मेड इन हेवन 2' अपनी स्ट्रीमिंग के बाद से ही सुर्खियों में है। वर्ष 2009 में 'लक बाय चांस' के साथ डायरेक्शन की शुरुआत करने वाली डायरेक्टर से हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनके शो और फिल्मों में मुस्लिम पात्रों के चित्रण को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल का जोया ने भी शानदार जवाब पेश किया है। डायरेक्टर का जवाब इस समय सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। 

Made In Heaven 2 Zoya Akhtar reacted On an Instagram user demand to show normal Muslim character in film
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

नेटिजन ने डायरेक्टर से सवाल किया कि क्या वह कभी शो में एक मुस्लिम कैरेक्टर को किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में चित्रित करेंगी, जो उत्पीड़ित नहीं है। यूजर का इशारा 'मेड इन हेवन 2' में दीया मिर्जा द्वारा निभाए गए शहनाज के किरदार की ओर था। प्राइम वीडियो शो में, शहनाज अपने पति के कई वर्षों के बाद दोबारा शादी करने के फैसले से टूट जाती है। 

Made In Heaven 2 Zoya Akhtar reacted On an Instagram user demand to show normal Muslim character in film
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम यूजर के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए, जोया अख्तर ने अपनी फिल्मों में उन सभी मुस्लिम पात्रों की ओर इशारा किया, जिन्हें उन्होंने सकारात्मक रूप से चित्रित किया है। उन्होंने लिखा, 'लक बाय चांस में जफर खान और तनवीर। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में इमरान और लैला। दिल धड़कने दो में फराह अली। गली बॉय में व्यावहारिक रूप से हर कोई। मेड इन हेवन में सरफराज खान और लीला शिराजी, कबीर, फैजा और नवाब।'

Raja Deluxe: प्रभास की 'राजा डीलक्स' में हुई निधि अग्रवाल की एंट्री, फिल्म निर्माता मारुति ने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
Made In Heaven 2 Zoya Akhtar reacted On an Instagram user demand to show normal Muslim character in film
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर ने हाल ही में दलित लेखिका याशिका दत्त के दावे पर भी पलटवार किया था। दरअसल, याशिका ने आरोप लगाया था कि सीरीज में उनके किरदार को बिना उन्हें क्रेडिट दिए दर्शाया गया है। हालांकि, बीते दिन जोया और रीमा कागती ने लंबा नोट लिखकर साफ किया कि उन्होंने याशिका की लाइफ की कहानी अपनी सीरीज में नहीं दिखाई है, और सीरीज के किसी भी हिस्से का उनके जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। 

Do Patti: कृति सेनन की निर्माता के तौर पर डेब्यू फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग शुरू, काजोल संग नजर आएंगी एक्ट्रेस

विज्ञापन
Made In Heaven 2 Zoya Akhtar reacted On an Instagram user demand to show normal Muslim character in film
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

'मेड इन हेवन 2' के मेकर्स पर फैशन डिजाइनर तरुण ताहिलियानी भी आरोप लगा चुके हैं। तरुण ने दावा किया है कि बिना किसी क्रेडिट के एक एपिसोड में उनके डिजाइनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। तरुण ने बकायदा पोस्ट कर मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed