फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Do Patti: कृति सेनन की निर्माता के तौर पर डेब्यू फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग शुरू, काजोल संग नजर आएंगी एक्ट्रेस

Fri, 18 Aug 2023 07:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 18 Aug 2023 07:15 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और काजोल ने अपनी नई फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग आज से मुंबई में शुरू कर दी है।

विज्ञापन
kriti sanon and kajol start shooting for Kanika Dhillon Kathha Pictures Do Patti film will release on Netflix
‘दो पत्ती’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृति सेनन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में नौ साल पूरे हो चुके हैं। अभिनेत्री ने नौ साल तक बतौर अभिनेत्री काम करने के बाद अब निर्माता के तौर पर अपना करियर शुरू किया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म ‘दो पत्ती’ का खुलासा किया था। अब इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है।


Tv Serials: फनी कंटेंट की वजह से ये टीवी शोज हुए ट्रोल, ससुराल सिमर का से लेकर नागिन तक का नाम है शामिल

आज से शुरू हुई शूटिंग
कनिका ढिल्लों की कथा पिक्चर्स का काजोल और कृति सेनन का पहला प्रोजेक्ट 'दो पत्ती' आज फ्लोर पर आ गया है। कत्था पिक्चर्स और नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 'दो पत्ती' की घोषणा की है। फिल्म की शूटिंग आज शुक्रवार, 18 अगस्त से मुंबई में शुरू हो चुकी है। 'दो पत्ती' का निर्देशन बीओबी के नाम से मशहूर शशांक चतुर्वेदी ने किया है और इसमें काजोल और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं।
Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के केरल-तमिलनाडु राइट्स बिके, सौदे की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

ओटीटी पर फिल्म होगी रिलीज
यह फिल्म दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा रोमांचकारी रहस्य से भरी सवारी पर ले जाने के लिए तैयार है और दर्शकों को उत्तर भारत की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहाड़ियों पर ले जाएगी, जो रहस्य और साजिश को उजागर करेंगे। फिल्म कत्था पिक्चर्स द्वारा निर्मित और कृति सनोन द्वारा सह-निर्मित है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा है और यह विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Kangana Ranaut: सलमान खान की एक्स के सपोर्ट में उतरीं कंगना रणौत, 'क्वीन' ने खुद को बताया सोमी अली की आवाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed