Kangana Ranaut: सलमान खान की एक्स के सपोर्ट में उतरीं कंगना रणौत, 'क्वीन' ने खुद को बताया सोमी अली की आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अक्सर कंगना रणौत की खुलकर तारीफ करती नजर आती हैं। सोमी अली ने हमेशा विभिन्न मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने और सच बोलने के लिए कंगना की प्रशंसा की है। सोमी ने कंगना के उस पुराने इंटरव्यू की भी तारीफ की थी, जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बेनकाब किया था। ऐसे में सोमी अली की तरफ से लगातार की जा रही प्रशंसा पर अब कंगना रणौत ने रिएक्ट किया है। कंगना रणौत ने सोमी अली के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें सोमी अभिनेत्री की प्रशंसा करती हुई सुनाई दे रही हैं।
Tv Serials: फनी कंटेंट की वजह से ये टीवी शोज हुए ट्रोल, ससुराल सिमर का से लेकर नागिन तक का नाम है शामिल
कंगना रणौत ने हाल ही में सोमी अली के इंटरव्यू से एक क्लिप साझा करते हुए उनके लिए एक स्पेशल नोट लिखा। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे पास उन लोगों के पंख और आत्मा हैं, जिन्होंने मेरे से पहले चुपचाप सहा, मेरे पास आपकी आवाज है जो कभी नहीं उठाई गई, मेरे पास आपकी सच्चाई है जो कभी नहीं बताई गई।' बता दें, सोमी को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि, 'कंगना कभी चुप नहीं रहती और वो हमेशा सच बोलती हैं। जो भी उनके साथ नाइंसाफी होती है वह कैमरे पर बोलती है, कभी झिझकती नहीं। हमेशा सच बोलती है।'
I have the wings and the spirit of those who suffered silently before me, I have your voice that was never raised I have your truth that was never told 🙏 pic.twitter.com/oiBb16Ggy5
बता दें, सोमी ने सलमान खान पर भारत में उनके वेब शो पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया था और यह भी दावा किया था कि जब वे डेटिंग कर रहे थे तो अभिनेता ने उनका शारीरिक और यौन शोषण किया था। इतना ही नहीं वह अक्सर सलमान पर भड़कती रहती हैं और पिछले दिनों उन्होंने सलमान को महिलाओं को पीटने वाला भी कहा था। समी अली ने यह भी कहा था कि सुपरस्टार के साथ उनके रिश्ते की यादें अभी भी उन्हें परेशान करती हैं। गौरतलब है, सलमान खान और सोमी अली, कथित तौर पर 90 के दशक में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोमी के मुताबिक, दोनों का अफेयर आठ साल तक रहा था।
New Film: राम चरण और विजय सेतुपति आमने-सामने! बुच्ची बाबू सना की पैन-इंडिया फिल्म में दिखेगी सबसे बड़ी भिड़ंत?
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के हाथ में इस समय मुख्यता तीन प्रोजेक्ट्स हैं। जहां एक तरफ हाल ही में उनकी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, वहीं दूसरी तरफ वह फिल्म 'तेजस' में एयरफोर्स पायलट बनकर स्क्रीन पर छाने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा कंगना रणौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में भी काम करती दिखाई देंगी। वह इस फिल्म में पर्दे पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में भी नजर आएंगी।
R Balki: सनी देओल की 'गदर 2' के फैन हुए आर बाल्की, 'घूमर' निर्देशक बोले- हमें गदर तब भी पसंद थी, आज भी पसंद है