देशभर में टीवी सीरियल्स को लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि ओटीटी आने के बाद टीवी सीरियल्स के दर्शकों में कमी जरूर आई है। लेकिन फिर भी काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। अपने पसंदीदा टीवी शोज के हर एपिसोड का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। कई टीवी सीरियल्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने दमदार कंटेंट के दम पर दर्शकों के दिल में जगह बनाई। क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर अनुपमा तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन कुछ सीरियल्स भी सामने आये जिन्होंने मनोरंजन के नाम पर कुछ ऐसा परोसा जिसे दर्शक हजम नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर इनके फनी कॉटेंट को खूब ट्रोल किया गया। आज हम ऐसे ही सीरियल्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अपने उटपटांग कंटेंट के चलते ट्रोल होना पड़ा।
Tv Serials: फनी कंटेंट की वजह से ये टीवी शोज हुए ट्रोल, ससुराल सिमर का से लेकर नागिन तक का नाम है शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागिन
एकता कपूर का 'नागिन' बेशक हिट सीरियल्स की लिस्ट में आता है। इसके कई सीजन ऑन एयर हो चुके हैं। जिनमें से कुछ फ्लॉप रहे, तो कुछ ने टीआरपी की लिस्ट पर लंबे समय तक राज किया। इंसान का नागिन बन जाना, इच्छाधारी नेवले की एंट्री तो कभी पिशाचिनी और चुड़ैल का सीरियल में आ जाना, नागिन में बहुत कुछ ऐसा दिखाया गया जो ऑडियन्स के गले से नहीं उतरा और जिसके चलते इसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
बालिका वधू
यह सीरियल काफी लंबे समय तक चला था और एक बहुत ही अच्छे मैसेज के साथ शुरू हुआ था। बाल विवाह के खराब परिणामों को दिखाने वाले इस सीरियल को भी कई वजहों से ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल, एक वक्त के बाद इस सीरियल पर बाल विवाह को ग्लोरिफाई करने जैसे इल्जाम लगने लगे थे। वहीं, शो की मेन कैरेक्टर आनंदी के साथ जिस तरह का बर्ताव सीरियल में दिखाया जा रहा था, वो भी फैंस को नागवार गुजरा।
पहरेदार पिया की
इस सीरियल ने तो सच में हद ही पार कर दी थी। एक जवां लड़की की एक बच्चे से शादी दिखाई गई थी और कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा था कि वह लड़की अब इस बच्चे की परहेदार है। दोनों को हनीमून पर भी भेजा गया, जिसके बाद सीरियल की जमकर फजीहत हुई। हालांकि, सीरियल में बाद में लीप डालकर छोटे बच्चे को भी बड़ा दिखाया गया। लेकिन फिर भी ये सीरियल चल नहीं पाया।
ससुराल सिमर का
यह सीरियल लंबे वक्त तक चला था और टीआरपी के मामले में भी अच्छे नम्बर बटोरे थे। लेकिन कॉटेंट के मामले में इस सीरियल ने काफी कुछ ऐसा दिखाया जो किसी के गले नहीं उतरा। एक वक्त पर तो सीरियल के मुख्य किरदार सिमर को मक्खी में बदल दिया गया था और वह मक्खी सबके आगे बार-बार आकर बताने की कोशिश कर रही थी कि वह सिमर है। इसके अलावा भी अजीबोगरीब शादियों और सीन्स को लेकर इसे ट्रोल किया गया था।