अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की आज सालगिरह है। 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास 'प्रतीक्षा' में दोनों की शादी हुई थी। दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ वेकेशन एन्जॉय करने मालदीव्स गए हुए हैं।
अभिषेक ने ऐश्वर्या की तस्वीर शेयर कर लिखा 'हनी-मून', फैंस बोले- 'इतना गुरूर तो चांद को भी नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक ने अपनी शादी की सालगिरह पर ऐश्वर्या को खास अंदाज में विश किया है। ऐश्वर्या की फोटो इंस्टा पर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'हनी और मून'। फोटो में ऐश्वर्या ब्लू कलर की ड्रेस में मून लाइट में बैठे हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी सालगिरह के मौके पर ऐश्वर्या ने भी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। ये फोटो आराध्या ने खींची है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है- Our Togetherness🥰captured by The Divine Light of Our Lives 😍LOVE YOU AARADHYA
❤️Our Togetherness🥰captured by The Divine Light of Our Lives 😍LOVE YOU AARADHYA💖😘
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
Honey and the moon. 😉 . . . @niyamamaldives #niyamamaldives #edge
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
इतना ही नहीं अभिषेक ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक और फोटो लगाई है। फोटो में तीन साइकिल दिख रही है। इन साइकिलों में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का नाम लिखा हुआ है। अभिषेक के फोटो शेयर करने से पहले ऐश्वर्या राय ने भी मालदीव की एक फोटो शेयर की थी। हालांकि उस फोटो में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या में से कोई नहीं था। ऐश्वर्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मालदीव।

पिछले ही दिनों बेटी आराध्या के साथ अभि और ऐश एयरपोर्ट पर दिखे थे और तभी से उनके वकेशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक है। वहीं ऐश्वर्या को लेकर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।