{"_id":"5b8fa69e867a55487f0ad606","slug":"abhishek-bachchan-speaks-about-his-last-two-years-destroy-carrier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो साल के लंबे ब्रेक पर बोले अभिषक बच्चन, क्यों कठिन था ये फैसला और क्या हासिल हुआ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो साल के लंबे ब्रेक पर बोले अभिषक बच्चन, क्यों कठिन था ये फैसला और क्या हासिल हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से ब्रेक लेने के बाद अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां से एक बार फिर से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक दर्जन फ्लॉप फिल्मों का सामना करने वाले अभिषेक बच्चन को युवा, 'एलओसी, कारगिलऔर रन, गुरू से थोड़ी सफलता तो मिली लेकिन कोई बड़ी बात नहीं बनी।
2 of 6
अपने दो साल के ब्रेक के सबंध में बात करते हुए अभिषेक ने कहा है कि मैं अपने करियर में कुछ समय के लिए एक पेशेवर के तौर पर ब्रेक लेना चाहता था। यह बहुत कठिन फैसला था, जिसे करते समय उन्हें बहुत डर भी लग रहा था। फिल्मी दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां आप लोगों के दिल में तभी जिंदा रहते हैं जब आप उनको पर्दे पर दिखते हैं। यह एक मानवीय स्वभाव है कि जब आप किसी की नजरों से दूर होते हैं तो धीरे-धीरे दिल से भी दूर हो जाते हैं।
3 of 6
42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि, ब्रेक लेने की एक वजह यह भी है कि मैं जो काम कर रहा था उससे संतुष्ट नहीं था। मुझे जो फिल्में मिल रही थी वो मेरे व्यवहार के बिल्कुल इतर थीं। हालांकि मैंने फिल्मों में काफी मेहनत की है। लोगों ने इस वजह से मुझे बहुत प्यार भी किया है। पिछले दो साल में मैंने अपने परिवार के साथ जो समय बिताया वो बहुत उम्दा अनुभव है। जिसका वजह से मैं एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ कमबैक करने की तैयारी में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अभिषेक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू, पवन मल्होत्रा और विक्की कौशल अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय हैं। यह फिल्म 14 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा 2005 की हिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल बनाने का विचार कर रहे थे लेकिन उस वक्त कोई पटकथा नहीं होने के कारण उन्होंने यह विचार त्याग दिया।
विज्ञापन
5 of 6
हाल में आयी खबरों में बताया गया था कि इस फिल्म के सीक्वल पर काम किया जा रहा है लेकिन अभिषेक बच्चन ने कहा कि इसके लिए उनसे किसी ने भी संपर्क नहीं किया। ‘बंटी और बबली’ को विशेष फिल्म बताते हुए अभिनेता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 2005 में फिल्म की रिलीज के बाद इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म का सीक्वल बनाने के इच्छुक थे लेकिन उस वक्त उन्हें कोई उचित कहानी नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।