फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक बच्चन ने दी कोरोना वायरस को मात, ट्वीट कर कहा- 'मैंने कहा था ना मैं इसे हरा दूंगा'

Sat, 08 Aug 2020 03:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 08 Aug 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Tested Covid 19 Negative Gets Discharged From Nanavati Hospital
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

बीते कई दिनों से कोरोना वायरस की मार झेल रहे बच्चन परिवार के लिए एक खुशखबरी है। बीते दिनों अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। जिसके बाद सभी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे। लेकिन अभिनेता अभिषेक बच्चन अब तक अस्पताल में ही इस वायरस से जंग लड़ रहे थे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि अभिषेक बच्चन ने भी इस वायरस को मात दे दी है। अभिषेक की हालिया कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Abhishek Bachchan Tested Covid 19 Negative Gets Discharged From Nanavati Hospital
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai

इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सभी को बताया कि उनका कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है। इसी के साथ अभिषेक ने अपने ट्वीट में सभी का आभार भी व्यक्त किया है।

Abhishek Bachchan Tested Covid 19 Negative Gets Discharged From Nanavati Hospital
अभिषेक बच्चन

अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वादा वादा होता है। आज दोपहर मेरा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। मैंने आपसे कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। नानावटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Tested Covid 19 Negative Gets Discharged From Nanavati Hospital
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बता दें कि परिवार के सदस्यों में से सबसे पहले अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या ने इस वायरस को मात दी थी। इसके बाद कुछ ही दिन पहले अमिताभ बच्चन ने भी इस बीमारी को मात दे दी। केवल अभिषेक बच्चन की कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन 28 दिन अस्पताल में बिताने के बाद अभिषेक ने भी कोरोना को आखिर मात दे ही दी। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Tested Covid 19 Negative Gets Discharged From Nanavati Hospital
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि बीती 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके तुरंत बाद अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें जया बच्चन को छोड़कर बाकी सभी परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि अब पूरा बच्चन परिवार इस बीमारी से सुरक्षित है।

पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने साझा की सुशांत की मां की तस्वीर, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई दिवंगत अभिनेता की बहन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed