अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई के पास पहुंच गई है। वहीं उनके लाखों फैंस और करीबी सुशांत के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर #warriors4ssr के लगातार मुहिम छेड़े हुए हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अभिनेता की मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। जिस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अंकिता लोखंडे ने साझा की सुशांत की मां की तस्वीर, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई दिवंगत अभिनेता की बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट साझा कर रही हैं। ऐसे में श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता लोखंडे की उस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति की मां की तस्वीर दिखाती हुई नजर आ रही हैं।
Believe you both are together ❤️ #warriors4ssr
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की मां की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था, 'मुझे विश्वास है कि आप दोनों साथ होंगे।' इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'हां, बिल्कुल साथ होंगे, मैं आपको (अंकिता) प्यार करती हूं बेबी। खुद को मजबूत रखों हमें तब तक लड़ाई लड़नी है जब तक कि हमें इंसाफ नहीं मिल जाता है।' वहीं इस कमेंट पर अंकिता लोखंडे ने श्वेता सिंह कीर्ति को जवाब देते हुए लिखा, 'बिल्कुल दीदी।'

सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और श्वेता सिंह कीर्ति के कमेंट तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मुकदमा सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने दर्ज करवाया है। इस संदर्भ में शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से मुंबई में प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने भी पूछताछ की।
मीडिया रिपोट्स की मानें तो ईडी से पूछताछ में रिया ने अपनी संपत्ति के बारे में बताया, लेकिन इस बात की भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सहयोग नहीं कर रही थीं। उनसे कोई भी सवाल पूछा जा रहा था तो वो बहाने बना रही थीं। इसके अलावा जब उनसे कुछ डिटेल्स मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है। हालांकि आज ईडी रिया चक्रवर्ती के भाई से पूछताछ कर रही है।
पढ़ें: दिशा सालियान की मौत की अफवाहों से परेशान हुआ परिवार, मां ने सुप्रीम कोर्ट से किया ये अनुरोध