देश की दिग्गज फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी पूरी फिल्म लाइब्रेरी हिंदी सिनेमा के सुधी दर्शकों के लिए प्राइम वीडियो पर उपलब्ध करा दी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट की बनाई ये कालजयी फिल्में अब दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं। इस लाइब्रेरी को घर घर पहुंचाने के लिए प्राइम वीडियो ने कंपनी के साथ एक खास डील की है।
प्राइम वीडियो पर अब मिलेगी रिलायंस एंटरटेनमेंट की पूरी लाइब्रेरी, लिस्ट में सिंघम, 13बी और जॉनी गद्दार भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस एंटरटेनमेंट अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की इकलौती कंपनी ऐसी रही है जिसने साल दर साल मुनाफा ही कमाया है। इसके ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कोरोना का संक्रमण शुरू होने के दिनों में ही इससे प्रभावित हुए और कुछ दिन अस्पताल में भी भर्ती रहे। लेकिन, बताते हैं कि अस्पताल से भी वह कंपनी की दैनिक गतिविधियों को संचालित करते रहे।
कारोबारी सूत्र बताते हैं कि शिबाशीष सरकार ने प्राइम वीडियो के साथ एक दीर्घावधि की डील की है। इस डील के मुताबिक रिलायंस एंटरटेनमेंट लाइब्रेरी की अजय देवगन, आर माधवन, श्रेयस तलपडे स्टारर फिल्मों के अलावा अनुराग कश्यप, सुजॉय घोष और रिभु दासगुप्ता जैसे निर्देशकों की फिल्में भी रिलायंस ने प्राइम वीडियो से बिना कोई पैसा लिए दे दी हैं।
#9YearsOfSingham- A movie that saluted the spirit & bravery of 'Khakhi ki Vardi'; today’s frontline warriors🙏
Now watch #Singham on Prime Video!https://t.co/Dvt3TFe68r#RohitShetty @MsKajalAggarwal @PrimeVideoIN @RelianceEnt pic.twitter.com/GRqOITRHF0
इन फिल्मों के बारे में इनके सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए खास संदेश भी लिखे हैं।
*13B Tags*
*TWITTER*
Fear indeed has a new address now. Watch #13B on @PrimeVideoIN.https://t.co/TZwcDDH12K@ActorMadhavan @Neetu_Chandra @PoonamDhillon #DeepakDobriyal #SachinKhedekar #VikramKumar @Shibasishsarkar @RelianceEnt
इस लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्मों में शनिवार को निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म जॉनी गद्दार भी शामिल हो गई। इस फिल्म के लिए इसके हीरो नील नितिन मुकेश ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी।
When greed takes over, the journey becomes a vicious circle. Watch #JohnnyGaddaar on @PrimeVideoIN.https://t.co/AJPXSINi0U
@aapkadharam @RimiSen16 @pathakvinay @zakirhussain9 #SriramRaghavan @ShankarEhsanLoy @Shibasishsarkar
पढ़ें: ED के दफ्तर पहुंचे रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर होने की बात आ चुकी है सामने