सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। इस जांच के तहत रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और उनकी रिया की मैनेजर श्रुति मोदी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया गया था। रिया से मामले को लेकर साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ चली थी। वहीं उनके भाई से भी दो घंटे तक पूछताछ हुई। वहीं आज (शनिवार को) एक बार फिर से रिया के भाई शौविक को ईडी कार्यालय बुलाया गया है।
ED के दफ्तर पहुंचे रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर होने की बात आ चुकी है सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीते दिन शौविक के बैंक स्टेटमेंट की जानकारी हासिल हुई थी। जिसमें सामने आया है कि सुशांत के बैंक खाते से शौविक के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। सुशांत के कोटक बैंक अकाउंट से शौविक के खाते में कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। जिसकी जानकारी ईडी को मिली है।
जिसके चलते आज एक बार फिर से शौविक को ईडी ने अपने दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है। शौविक की दफ्तर पहुंचने की तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा की हैं। इस दौरान शौविक काले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। कल जहां रिया से साढ़े आठ घंटे पूछताछ चली। तो वहीं अब शौविक से भी पूछताछ की जाएगी।
मुंबई: अभिनेत्री #RheaChakraborty के भाई शोविक चक्रवर्ती (काली टी-शर्ट में) प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पहुंचे। pic.twitter.com/2NICOciqqb
बता दें कि शौविक के बैंक स्टेटमेंट के हिसाब से सुशांत के खाते से कई बार पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि कोई बड़ी रकम इस दौरान ट्रांसफर नहीं हुई है। सबसे बड़ी रकम अब तक 40 हजार रुपये ट्रांसफर की गई। जिसके बारे में शौविक से आज पूछताछ होने वाली है। हो सकता है इस दौरान कई और खुलासे भी किए जाएं।
गौरतलब है कि बीते दिन रिया से की गई पूछताछ में रिया चक्रवर्ती बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही थीं। रिया से पूछताछ के दौरान जो सवाल किए जा रहे थे उन्होंने उनमें से किसी भी सवाल का सही से जवाब नहीं दिया था। आधी जानकारियों को लेकर रिया ने कहा कि उन्हें याद नहीं है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही मामले को लेकर जांच चल रही है।
पढ़ें: दिशा सालियान की मौत की अफवाहों से परेशान हुआ परिवार, मां ने सुप्रीम कोर्ट से किया ये अनुरोध