फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा सालियान की मौत की अफवाहों से परेशान हुआ परिवार, मां ने सुप्रीम कोर्ट से किया ये अनुरोध

Sat, 08 Aug 2020 01:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Aug 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Disha Salian death case Sushant Singh Rajput ex manager parents said their daughter death and how her image has been tarnished
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच भी काफी चर्चा में हैं। दिशा सालियान ने सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले मुंबई की एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से कई लोगों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत का एक-दूसरे से संबंध हैं। ऐसे में दिशा सालियान के माता-पिता ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Disha Salian death case Sushant Singh Rajput ex manager parents said their daughter death and how her image has been tarnished
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में भाजपा सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की मौत से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। यह आरोप नारायण राण ने ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाया था। जिसके बाद दिशा सालियान के माता-पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

Disha Salian death case Sushant Singh Rajput ex manager parents said their daughter death and how her image has been tarnished
दिशा सालियान - फोटो : Social Media

दिशा सालियान के माता-पिता ने हाल ही में एक निजी टीवी चैनल ने बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अपने फायदे के लिए हमारी बेटी को बदनाम मत कीजिए। उसके साथ मत खेलिए। वह हमारी इकलौती संतान थी। हमने हमारी इकलौती बेटी को खो दिया। अब लोग उसकी छवि को खराब कर रहे हैं। वह इस तरह से हमारा उत्पीड़िन करके हमें मार देना चाहते हैं। हमारी भारत के लोगों से, सभी मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य सभी से कहना है कि सब कुछ गलत है। सभी खबरें फर्जी और सिर्फ अफवाह हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Salian death case Sushant Singh Rajput ex manager parents said their daughter death and how her image has been tarnished
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियान की मां ने कहा, 'हमने इकलौती बेटी को खो दिया है, लेकिन अब यह मीडिया-सोशल मीडिया हमें मार देंगा। इसलिए हमारा सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध है कि यह सब रोकें, हम इस वजह से बुरी तरह से परेशान हैं। अब हमारे पास अपनी बेटी के खिलाफ इन सभी फर्जी खबरों को सुनने की कोई ताकत नहीं बची है।' राजनेताओं के आरोपों पर दिशा सालियान की मां ने गुस्सा भी जाहिर किया है। 

विज्ञापन
Disha Salian death case Sushant Singh Rajput ex manager parents said their daughter death and how her image has been tarnished
दिशा सालियान और वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियान की मां ने कहा, 'राजनेताओं की बात सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आता है। दिशा का किसी के साथ या ऐसे लोगों से कोई संपर्क नहीं था, जिनका नाम लिया जा रहा है। वह उनसे नहीं मिलीं, दिशा के पास उनके फोन नंबर तक नहीं थे। उनके साथ कोई तस्वीर नहीं, लेकिन इसमें मेरी बेटी को घसीटा जा रहा है। पुलिस के पास सभी कॉन्टेक्ट डीटेल्स हैं, उस तरह का कुछ भी नहीं है। मेरी बेटी ने कभी उनके बारे में बात नहीं की।' बता दें कि दिशा सालियान की मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। 

पढ़ें: रिया से ED की पूछताछ के बाद कृति सेनन ने लिखा पोस्ट, फैंस कर रहे सुशांत सिंह राजपूत केस से कनेक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed