{"_id":"5f2e4eb3048a4a46b3166643","slug":"rana-daggubati-and-entrepreneur-miheeka-bajaj-tie-the-knot-today-mehndi-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rana Daggubati Marriage: मिहीका बजाज संग आज सात फेरे लेने जा रहे राणा दग्गुबाती, यहां देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rana Daggubati Marriage: मिहीका बजाज संग आज सात फेरे लेने जा रहे राणा दग्गुबाती, यहां देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज (Miheeka Bajaj) आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
अपने भाई के साथ मिहीका बजाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। इसी बीच दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें होने वाली दुल्हन का लुक हर किसी का दिल चुरा रहा है। मिहीका ने पिंक कलर का लहंगा पहना है। वहीं राणा सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
3 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती अपनी हल्दी के दौरान सफेद शर्ट के साथ धोती में नजर आए तो वहीं मिहीका ने गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा था। आज 8 अगस्त को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस दोनों की शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों के साथ इन दोनों की शादी को संपन्न किया जाएगा। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी हैदराबाद के रामानायडू स्टुडियो में होगी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग और उनके कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। राणा-मिहीका की शादी तेलुगू और मारवाड़ी परंपरा के अनुसार होगी।
विज्ञापन
5 of 5
राणा दग्गुबाती ने की मिहीका बजाज से सगाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और फिल्म निर्माता सुरेश बाबू दग्गुबाती के बड़े बेटे हैं। इन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी हुई फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने पर मिली है। वहीं, मिहीका बजाज इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की संस्थापक हैं और बिजनेसमैन बंटी बजाज की बेटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।